भारतीय जनता पार्टी जिला सूरजपुर के नवगठित जिला कार्यकारिणी की प्रथम कार्यसमिति बैठक 22 को

Estimated read time 1 min read

प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेशमहामंत्री संगठन रहेंगे उपस्थित

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

भारतीय जनता पार्टी जिला सूरजपुर के नवगठित जिला कार्यकारिणी की प्रथम कार्यसमिति बैठक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय व संगठन महामंत्री पवनसाय के उपस्थिति मे आहूत किया गया है। सूरजपुर नगर स्थित साधू राम सेवाकुंज मे भाजपा जिला कार्यसमिति 22नवम्बर को आयोजित की गई है , भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति मे लिए गए निर्णयों व आगामी कार्यक्रमों की दृष्टि से विस्तृत कार्यसमिति आयोजित की जा रही है जिसमें मंडल स्तर पर प्रशिक्षण महाभियान की रूप रेखा तय की जाएगी। बैठक मे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय, सगठन महामंत्री पवनसाय, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी दीपक पटेल का मार्गदर्शन होगा इस अवसर पर, केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामसेवक पैकरा,किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, संगठन प्रभारी जोगेश लांबा, पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल, वरिष्ठ नेता आरके शुक्ल, प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गोयल, रामकृपाल साहू, शामिल होंगे

ad

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours