तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
न्यू लाईफ हेल्थ एवं एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग में कोविड-19 के दौरान निमोनिया पर आनलाईन/वर्चुअल कार्यषाला ‘‘न्यू लाईफ‘‘ के शीक्षिका मिस सुधालता यादव के द्वारा आयोजित किया गया। निमोनिया श्वसनतंत्र की एक गम्भीर बीमारी है, इस रोग मे फेफड़ो मे सूजन आ जाता है एवं पानी भर जाता है। निमोनिया फेफड़ो मे होने वाला संक्रमण है। यह मुख्य रुप से विषाणु, जीवाणु एवं पेरासाइटस के संक्रमण के कारण होता है। पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चो मे सामान्यतः यह बीमारी ज्यादा होती है। निमोनिया के मुख्य लक्षण खॅासी, संास लेने मे तकलीफ, सीने मे दर्द, बेचैनी, भूख कम लगना, कमजोरी आदि है।
निमोनिया के उपचार मुख्यतः एंटी-बायोटिक, एंटी-वायरल, एवं बचाव हेतु निमोकोकल वैक्सीन (टीकाकरण), सर्दियो मे पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चो, बुजुर्गो का विषेष देखभाल करना आवष्यक है। कोविड-19 के दौरान महत्वपूर्ण सावधानियां संक्रमित व्यक्ति से सामाजिक दूरी तथा मास्क लगाना, खांसते वक्त मंुह पर रुमाल रखना, ठण्डे पदार्थो का सेवन कम करना, प्रदूषित वातावरण से परहेज, दुध एवं डेयरी पदार्थो का सेवन कम करना, धूम्रपान न करना एवं साबुन से हाथो को नियमानुसार धोना आवष्यक है।
इस पूरे आॅनलाईन/वर्चुअल कार्यषाला का आयोजन मुख्य अतिथी संस्था के चेयरमेन डाॅ. राकेश कुमार शर्मा, डाॅ. प्रिंस जायसवाल एवं डाॅ. संकल्प शर्मा के उपस्थिति में हुआ। कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए छात्र- छात्रओं को आॅनलाईन/वर्चुअल कार्यषाला के माध्यम से सामाजिक दूरी व मास्क लगाकर कोरोना के दौरान निमोनिया के बारे में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।
as

+ There are no comments
Add yours