समाजिक दूरी के पालन के साथ…खत्म हुआ लोक आस्था का महापर्व
तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
लोक आस्था का महापर्व छठ ष्षनिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य संपन्न हो गया। ष्षनिवार की सुबह जिला मुख्यालय पर स्थित पैलेश तालाब, रामपुर घाट पर छठ व चरचा छठ घाट पर पूजा का दूसरा और आखिरी अर्घ्य दिया गया। उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिनों का छठ महापर्व संपन्न हो गया।

सुबह से बादलो के बीच जब सूर्य देवता ने दर्शन नही दिया तो लोगो ने घडी देख कर अरग दिया। छठ पर्व के आखिरी दिन भक्त प्रसिद्ध छठी मइया के गीत गाते हुए घाट पर पहुंचे। गौरतलब हो कि गुरुवार की शाम को खरना पूजा के साथ ही छठव्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया था। ष्षुक्रवार शाम का अर्घ्य और ष्षनिवार सुबह के अर्घ्य के बाद व्रती महिलाओं ने पारण किया।

भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए अहले सुबह करीब 4 बजे के बाद से ही सभी घाटों पर व्रती जुटने लगे। भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया। भगवान सूर्य के उदय होने के पहले व्रती सूप में फल, नैवेद्य और पूजन सामग्री लेकर भगवान सूर्य की ओर मुंह करके पानी में खड़ी हो गईं। इस दौरान सभी ने भगवान सूर्य का ध्यान करते हुए सूप के किनारे गंगा जल और दूध से अर्घ्य दिया। जानकारो की मानें तो छठ पूरी दुनिया का इकलौता ऐसा पर्व है जिसमें उगते सूरज के साथ डूबते सूरज की भी वंदना करके जल अर्पित किया जाता है।

प्राकृति की वंदना का पर्व छठ यूं तो भारत के पूर्वांचल इलाके में ही मनाया जाता था लेकिन ग्लोबल होती दुनिया और संस्कृतियों के संगम के दौर में छठ अब महापर्व बन चुका है। इस पर्व में धरती पर ऊर्जा का संचार करने वाले भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की जाती है। इस पर्व की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें धार्मिक भेदभाव, ऊंच-नीच, जात-पात को भुलाकर लोग एक साथ जलाशयों में खड़े होकर पूजा करते हैं कार्तिक महीने की षष्ठी को होने वाली छठ पूजा भारत में सूर्योपासना के लिए प्रसिद्ध पर्व है। ये बदलते हुए मौसम और पर्यावरण के सर्वथा अनुकूल पर्व है. ये वही समय है जब सर्दी शुरू होती है और हमारे जीवन के लिए सूर्य की गर्मी का महत्व बढ़ जाता है।

छठ पर्व की समाप्ति पर खूब आतिशबाजी की गई। श्रद्धालुओं ने सूर्योदय के पूर्व घाटो पर पहुंचकर स्नान कर उगते सूरज की उपासना की व एक दूसरे को छठ पर्व की बधाई दी। व्रतधारी महिलाओं ने कुंड में गीले वस्त्र में सूर्योदय होते ही पूजा अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी तो वहीं पर हवन एवं नदी तालाबों में दीप विसर्जन के साथ छठ पूजा का समापन हुआ तो वत्री महिलाओं द्वारा ठेकुआ सहित अन्य पूजन सामग्रियों को खाकर 36 घंटे का महा उपवास तोड़ा ।

संसदीय सचिव ने मांगा नगर की सुख समृद्धि
बिहार का पारंपरिक व्यंजन ठेकुआ का भोग सूर्यदेव को लगाया गया। ठेकुआ के अलावा सिंघाड़ा, सीताफल, अदरक, हल्दी, नींबू, घाघर, शकरकंद व फल अर्पित किए। शाम को छठ पूजा घाट में बैकुन्ठपुर विधायक व संसदिय सचिव अम्बिका सिंह देव ने पहुंचकर सभी उपासकों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए नगर के सुख समृद्धि की कामना की।

चंपा देवी पहुॅची छठ घाट
पूर्व संसदीय सचिव चंपादेवी पावले सुबह नपं खोंगापानी और नई लेदरी के विभिन्न छठ घाटों में पहुंचकर छठ पूजा के अंतिम दिन छठी व्रतियों द्वारा उगते सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिन से चली आ रही इस कठोर तपस्या के संपन्न होने पर सभी छठी व्रतधारियों और श्रृद्धालुओं को बधाई देत हुए उदयाचल सूर्य देव से सभी के मंगल कल्याण की कामना किया।



+ There are no comments
Add yours