हाईस्कूल व हायर सेकण्डरी बोर्ड पूरक परीक्षा वर्ष 2019-20 की गोपनीय सामाग्रीयों का वितरण 23 व 24 नवंबर को

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

छत्तीसगढ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर की हाईस्कूल व हायर सेकण्डरी बोर्ड पूरक परीक्षा वर्ष 2019-20 की गोपनीय सामाग्रीयों का वितरण दिनांक 23 विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़, सोनहत व भरतपुर को एवं 24 विकासखण्ड बैकुन्ठपुर व खडगवां को समय प्रातः 10:30 से समन्वयक संस्था शा0 बहु0 कन्या उ0मा0वि0 बैकुन्ठपुर में होना है। उन्होंने उक्त तिथियों में मुख्य परीक्षा के परीक्षा केन्द्र के प्राचार्य 02 अतिरिक्त पेटी (02 कुन्दा का) के साथ कोविड-19 से बचाव हेतु सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए अनिवार्य रुप से उपस्थित होकर अपने एवं अनुपूरक विद्यालय का गोपनीय सामग्री प्राप्त कर थाने में रखेगें तथा अनुपूरक विद्यालय के प्राचार्य को तिथि अनुसार विषयवार प्रश्नपत्र का वितरण कर परीक्षा उपरांत अमूल्यांकित उत्तरपुस्तिकाओं का संग्रहण कर थाने में सुरक्षित रखेंगे तथा मा0शि0मंडल के दिशा निर्देश अनुसार कार्यवाही करने कहा है। इसके साथ ही मुख्य परीक्षा केन्द्र के प्राचार्य अपने साथ अनुपूरक विद्यालय ( पूरक परीक्षा केन्द्र) के प्राचार्याें की उपस्थिति भी समन्वयक संस्था शा0 बहु0 कन्या उ0मा0वि0 बैकुन्ठपुर में सुनिश्चित करेंगे, जिससे उनके परीक्षा केन्द्र के गोपनीय सामग्री का मिलान सुनिश्चित हो सके।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours