सोमवार को प्रदेश भाजपा प्रदेष अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन करेंगे जिला संगठन को रिचार्ज

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक 23 नवम्बर को भाजपा जिला कार्यालय में रखी गई है। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी दीपक पटेल, कार्यक्रम प्रभारी पूर्व सांसद कमलभान सिंह, पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल, पूर्व संसदीय सचिव चम्पादेवी पावले उपस्थित रहेंगे।

बताया जा रहा है कि मृत पडे संगठन में जान फंूकने और किसानो समेत प्रदेष सरकार को घेरने के मूददो पर संगठन को प्रदेष अध्यक्ष मंत्र देंगे।
ल्गातार भाजपा प्रदेष अध्यक्ष साय प्रदेष के किसानों के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी जमीनी स्तर पर लोगों के बीच जाने की बात करते आ रहे हैं। किन्तु कोरिया जिला भाजपा में विगत दिनो में जिला समेत प्रदेष स्तर पर जनता के कई अहम मुददो पर मौन पर लोग भाजपा के सभी बडे नेताओ समेत संगठन के कर्ता धर्ताओ के कार्य षैली पर गंभीर सवाल खडा कर दिया है।

कहा जा रहा है केन्द्र के द्धारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने केन्द्रीय पूल में डेढ़ गुणा अधिक चावल खरीदने की घोषणा की है। अब वे 60 लाख टन चावल खरीदेंगे। भाजपा यह मांग करती है कि प्रति एकड़ कम से कम 20 क्विंटल धान प्रदेश सरकार खरीदे। प्रदेष अध्यक्ष विष्णु देव मांग करते हैं प्रदेश में धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू कर दी जाए। पिछले सीजन के धान का कुल पैसा अब तक किसानों के खाते में नहीं आ पाया है। कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े में गांधी परिवार के स्मरण दिवसों पर भुगतान कर रही है, यह अन्नदाताओं का अपमान भी है। किसानों का पैसा एकमुश्त दे दिया जाए। इसके अलावा बकाया बोनस, रकबा घटाने और धान परिवहन को अवैध बताकर किसानों पर की गई कार्रवाई के मामले में भी भाजपा का जिला संगठन का विरोध कही नजर नही आ रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने बताया कि, 23 नवम्बर को प्रथम सत्र समय 11 से प्रशिक्षण योजना बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारियों, विषय वक्तागण व मंडल अध्यक्ष-महामंत्री अपेक्षित है। ़िद्वतीय सत्र समय-1 बजे से जिला कार्यसमिति की बैठक में भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा-प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष-महामंत्री, मोर्चा-प्रकोष्ठ अध्यक्ष-महामंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष-सदस्यगण, नगर निगम नेताप्रतिपक्ष, नगर पालिका उपाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष अपेक्षित है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours