युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी सहित आदि बाबा का एक दिवसीय मनेन्द्रगढ़ प्रवास कल

Estimated read time 1 min read

युवा संवाद में शामिल होने मनेन्द्रगढ़ आएंगे युवा कांग्रेस नेता

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचन्द्र कोको पाढ़ी, राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी संतोष कोलकुंडा सहित आदित्येश्वर शरण सिंहदेव 25 नम्बर को मनेन्द्रगढ़ प्रवास पर रहंगे। युवा कांग्रेस के पदाधिकारी सौरव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पूर्णचन्द्र कोको पाढ़ी, राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी संतोष कोलकुंडा, टी एस सिंहदेव के भतीजे व सरगुजा जिला पंचायत सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव 25 नम्बर को प्रातः 11 बजे शहर में आयोजित वाहन रैली में शामिल होंगे जो लेदरी रेस्ट हाउस से प्रारंभ होकर सांस्कृतिक भवन मनेन्द्रगढ़ तक आएगी तत्पश्चात 12 बजे से सांस्कृतिक भवन मनेन्द्रगढ़ में युवा संवाद सम्मेलन में शामिल होंगे, जिसमे स्थानीय युवाओं से सीधा संवाद करँगे।

युवा कांग्रेस के इन नेताओं का पहली बार शहर आगमन होने के कारण युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भव्य स्वागत की तैयारियों में जोर शोर से लगे हुए हैं। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने जिले के युवाओं से अधिक अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours