तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
गुरुवार को शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. रंजना नीलिमा कच्छप द्वारा महाविद्यालयीन अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर संविधान की शपथ दिलाई गई। जिसमें बड़ी संख्या में महाविद्यालय की छात्राएं भी आॅनलाईन माध्यम से शामिल हुईं। इस दौरान महाविद्यालय के सभी स्टाफ के.जेड.उस्मानी, रितेश गुप्ता, महेन्द्र कुमार कुर्रे, भागवत प्रसाद साहू, मोनिका गौर एवं सत्येन्द्र सिंह पैकरा मौजूद थे।
as

+ There are no comments
Add yours