तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर जनपद सभा कक्ष में सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो ने संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया । विधायक ने जनपद पंचायत कर्मचारियों को सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक, गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक, न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिये तथा उन सब मे व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने शपथ दिलाई। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह, सीईओ ए के निगम, नपाउपाध्यक्ष कृष्णमुरारी तिवारी, जनपद सदस्य कविता दीवान सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

as

+ There are no comments
Add yours