तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
विधायक मनेन्द्रगढ़ डॉ. विनय जायसवाल की अनुशंसा पर कलेक्टर ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के तहत 12 लाख रूपये की राशि की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि से जिले के विकासखंड खडगवां के ग्राम पंचायत कौडीमार वार्ड क्रमांक 1 स्कूल पारा पहुंच मार्ग पर तथा सरपंच पारा में धन सिंह घर के पास आर सी सी पुलिया निर्माण कार्य किया जायेगा। उन्होंने संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं।
as

+ There are no comments
Add yours