लाडले ठेकेदार की मेहरबानी….नालियो से ढक्कन गायब, मर रहे बेजुबान

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

नगर पालिका परिषद बैकुन्ठपुर के गैर जिम्मेदाराना रवैया के चलते फिर एक गाय की मौत हो गई । गौरक्षा वाहिनि के जिलाध्यक्ष अनुराग दुबे ने बताया कि बीती रात बैकुन्ठपुर वार्ड नंबर 18 गढेलपारा दुर्गा पंडाल के सामने में बनी हुई बिना ढक्कन स्लैब की नाली में गिरने के कारण एक गाय की दुखद मौत हो गई । इस सबंध में उन्होने कहा कि सबसे बडी विडंबना है कि जबकि दुर्गा पंडाल के बगल में ही बैकुन्ठपुर नगरपालिका के अध्यक्ष अशोक जयसवाल का निवास स्थान है। जब वह अपने घर के बगल की नाली में स्लैब ढक्कन नहीं लगवा पा रहे हैं तो बाकी वार्ड वाले उनसे क्या उम्मीद रख सकते हैं । इसके पहले भी इन बिना ढक्कन की नालियों में कई पषुओ की मौत व कई जख्मी हो चुकें है । विदित हो कि बैकुन्ठपुर नगर पालिका के के कइ्र वार्डो में नाली निर्माण कराया गया था जबकि नगर पालिका के लाडले ठेकेदार के द्धारा सैकडो जगहो पर नालियो पर टक्कन लगाये बीना छोड दिया गया। जिस कारण जानवरो के साथ साथ इंसानो को भी लगातार परेषानियो का सामना करना पड रहा है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours