तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
भाजपा नेता एवं जिला पंचायत के सभापति दृगपाल सिंह ने सोनहत प्रवास के दौरान प्रमुख पदाधिकारियों से मुलाकात किया।उन्होंने किसानों के साथ कांग्रेस सरकार द्वारा किये जा रहे अत्याचार के विरुद्ध जनांदोलन करने का सभी से आह्वान किया। उन्होंने कहा कि धान खरीदी में सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर किसानों के साथ धोखे की तैयारी की गई है। सरकार किसानों का धान नहीं खरीदना चाहती, इसके लिए अभी से नौटंकी शुरू कर दी गयी है। अधिकारी घर घर जाकर छापे मार कर भय का माहौल बना रहे हैं। आमजन कांग्रेस की नीतियों से तंग आ चुके हैं। श्री सिंह ने भाजपा पदाधिकारियों से आग्रह किया कि गांव गांव जाकर किसानों का साथ दें। उन्होंने जल्द ही विरोध प्रदर्शन की बात कही।
as

+ There are no comments
Add yours