तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
अनलाक के बावजूद शादी के लिए एसडीएम या तहसीलदार से अनुमति लेनी पड़ रही है। इसमें 12 शर्तों का पालन करना होगा। तहसील में 50 से अधिक लोगों ने शादी के लिए अर्जी दी है। इनमें 90 फीसद को अनुमति मिल चुकी है। बताया जा रहा है कि शादी के लिए लोक सेवा केंद्र में आवेदन करना होगा। वर-वधु व उनके माता-पिता के आधार कार्ड की फोटोकापी भी जमा करना पड़ रहा है। शादियों में साफ-तौर कोरोना का असर पहले भी पड़ा और लोगों को शादियां टालनी पड़ी। जो शादियां नहीं हुई थी। उनके साथ ही नए सीजन में भी शादी को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। विवाह आयोजन की सूचना नगर पालिका के सीईओ के साथ ही संबंधित थाना प्रभारी को भी देना होगा।
आवेदक को एसडीएम या तहसीलदार के नाम से आवेदन करना होगा। इसमें शादी का दिन, वर व वधू का नाम, उनका जन्मदिन, पिता व माता का नाम, पता, थाना व तहसील क्षेत्र के साथ जिले का नाम भरना होगा। निर्देशों के उल्लंघन करने पर उसके कानूनी कार्रवाई होने पर आपत्ति नहीं होने का आवेदन, आवेदक को अपना नाम, पिता का नाम, पता व मोबाइल नंबर बताना होगा। आवेदन करने के तीन से चार दिन में अनुमति मिल जाएगी।
as

+ There are no comments
Add yours