तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कल से शुरू हो रही धान खरीदी से पूर्व कोरिया जिले के धान खरीदी केंद्रों का अकस्मात निरीक्षण करने पहुंचे ज्वाइंट रजिस्टार एवं जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी । इस दौरान उन्होंने मुख्य पर्यवेक्षक के साथ जामपारा, छिंदवाड़ा, धौराटिकरा, पटना व सलबा धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया और वहां पर दल के अधिकारियो ने खरीदी केंद्र प्रभारियों समेत सभी कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान पर्यवेक्षकों ने फड की सुरक्षा, चबूतरा, नाइट गार्ड, किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था, नाप तौल संहिता हमाली एवं त्रिपाल आदि की व्यवस्था के संबंध में खरीदी केंद्रों के प्रभारियो से जानकारी लिया।
इस दौरान आभी तक कई खरीदी केन्द्रो पर कुव्यवस्था पर केंद्र प्रभारियों को जमकर फटकार भी लगाया। इस दौरान अधिकारियों ने साफ कहा कि इस बार धान खरीदी केंद्रों से उन खरीदी केंद्रों पर पहले उठाओ की व्यवस्था की जाएगी जहां पर पिछले वर्ष देर से उठाव किया गया था । अधिकारियो ने बताया कि किसी भी माध्यम से किसी प्रकार की शिकायत धान खरीदी केंद्र के दौरान नहीं आनी चाहिए । वर्ना धान खरीदी प्रभारी पर कार्यवाई तय है। देर ष्षाम तक चल रहे इस निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट रजिस्टार उमेश तिवारी के अलावा जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ए के द्विवेदी मुख्य पर्यवेक्षक बालकृष्ण बालाजी कोरिया जिले के ए आर द्वारका नाथ धान खरीदी के नोडल अधिकारी आनंद सिंह व चिरमिरी सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक के पी मिश्रा मौजूद रहे।
अधिकारीयो को भी नही कोरोना का डर
इस दौरान निरिक्षण दल की बडी लरपरवाही भी सामने आई जब धौराटिकरा में जाच दल के सभी अधिकारी बैगर मास्क के नजर आये । जब हमने उन्हे याद दिलाया कि कोरोना काल है साहब मास्क धारण करने का कस्ट करें । तब अधिकारियो को अपनी गल्ती रिलाईज हुई और दल के कुछ अधिकारीयो ने अपनी जेब से रुमाल व मास्क निकालकर मुॅह पर लगा लिया।
as

+ There are no comments
Add yours