एसईसीएल बैकुन्ठपुर में लाखो खर्च फिर भी कालोनियो की साफ-सफाई भगवान भरोसे

Estimated read time 1 min read

सेफटी टेंक में सप्ताह भर पहले जानवर गीर कर मरा, अब तक नही सुध

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

महाप्रबंधक कार्यालय बैकुन्ठपुर अर्तंगत एसईसीएल की कालोनियो में श्रमिक कालोनियो मे इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई है। जिसका खामियाजा श्रमिकों को भुगतना पड रहा है। साफ-सफाई नहीं होने से रामपुर एवं क्षेत्रिय मुख्यालय आवासीय परिसर बैकुन्ठपुर में हर तरफ गंदगी फैली हुई है। लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था के लिए एस ई सी एल को विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए। यह कचरा कही और से नही आता है बल्कि श्रमिक कालोनियो मे ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य कराये जाने के कारण है और हफ्तो महिनो बाद कुछ कचरा उठ्वाया जाता है और बांकी वही पडा रहता है जिसका खमियाजा कर्मचारियो को खुद या फिर लेबर लगाकर उठवाना पडता है। कालोनियो के पीछे गंदगी का हाल ये है कि बारसाती पेड पौधे की साफ सफाई नही होने के कारण साप आदि जहरिले जानवरो से जान से खतरे के कारण कालोनि वासियो ने क्वाटर के पीछे के दरवाजे खोलने तक से डरते हैं।

ठेकेदार नही कराता साफ सफाई

बताया जा रहा है कि एसईसीएल ने ठेकेदार को लाखो में साफ सफाइ्र का ठेका देकर अपनी जिम्मेदार निभा दी है। जबकि ठेकेदार साहब कटकोना के बताये जा रहे हैं। जो साफ सफाई कराते ही नही । जिस कारण साफ सफाई व्यवस्था इन दिनों बेपटरी हो गई है। कालोनि वासिोयो का कहना है इस समय साफ सफाई व्यवस्था की हालत दयनीय है जबकि कालोनियो के पीछे का हिस्सा कालरी का है।

सेफटी टेंक में हफते भर से मरा पडा जानवार नही सुध

क्षेत्रिय मुख्यालय आवासीय परिसर के रामपुर कालोनी में रहने वाली एक महिला ने बताया कि मेरे क्वाटर के पीछे बने सेफटी टेंक में विगत सप्ताह भर से एक पषु गीर कर मर गया हैं जोकि सडने के कारण काफि गंधा रहा है। जिसकी जानकारी कई बार विभाग को दी गई किन्तु आज तक साफ सफाई नही किया गया। जिस कारण फैली गंध से बीमारी फैलने की संभावना भी हैं।

लाखों खर्च करने के बाद भी गंदगी का अंबार

बताया जा रहा है कि ठेकेदार को 8 लाख से अधिक की राषी में साफ सफाई का इेका दिया गया है। किन्तु सफाई कार्य में हर माह लाखों रुपए खर्च भी किए जा रहे है मगर लोगों को बेहतर सफाई नहीं मिल रही । जो कालोनीवासियो के लिए नरक बन गया है। आलम यह है कि जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है, वहीं नालियां जाम पड होने के कारण बजबजा रही हैं। गंदगी के चलते तमाम प्रकार की बीमारियां फैलने की हर समय आशंका बनी रहती है।

फैक्ट फाईल……

बैकुन्ठपुर में क्वाटरो की संख्या – 225
साफ सफाई की खर्च की जाने वाली धनराषी – 8 लाख 92 हजार

वर्जन…….

मुझे आपके द्वारा जानकारी मिली है मैं एस ओ सिविल से बात करता हूं।

विष्व नाथ सिंह – महाप्रबंधक, एसईसीएल बैकुन्ठपुर

मैं छुट्टी में हूं मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है ।

मृत्युंजय कुमार – एस ओ सिविल, बैकुन्ठपुर एरिया

क्षेत्रीय मुख्यालय आवासीय परिसर में हर दिन मजदूर साफ सफाई में लगे रहते हैं घरो के पीछे साफ सफाई लगी रहती है दिवाली छुट्टी के बाद से कोई काम नहीं हुआ है

राजीव पांडे – वर्क सुपरवाइजर, बैकुन्ठपुर

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours