तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कोरिया जिले के 34 धान खरीदी केन्द्र में 29 में किसानो के नही पहुॅचने के कारण खरीदी के पहले दिन बोहनी नही हो सकी। जबकि 5 समितियो में मात्र 364.8 क्विंटल ही धान की खरीदी जबकि प्रहले दिन 4444 क्विंटल धान खरीदा जाने के लिए टोकन किसानो ने कटाया था। पहले दिन धान खरीदी को लेकर जिस तरह की तैयारी प्रशासन ने की थी, किन्तु किसानों के खरीदी केन्द्रो तक नही पहुंचने के कारण प्रषासन व ष्षासन की कोसिष बेकार चली गई। मिली जानकारी के अनुसार केल्हारी, कोटाडोल, कोड़ा, खड़गवां, कौडिमार, कंजिया, कुवारपुर, गिरजापुर, घुटरा, बंजी, छिंदडाँड़, जनकपुर, जिल्दा, झरनापारा, डोडकी, तरगवां, धौरातिकुरा, पटना, पोड़ी, बैमा, बड़े कलुआ, नागपुर, माड़ीसरई, सरभोंका, सलबा, सिंगरौली, रामगढ़, सोनहत में बोहनी नही हुई जबकि बंजारीडाढ के खरीदी केन्द्र में जिले में सबसे अधिक 112.40 क्.ि धान की खरीदी की गई। बताया जा रहा है कि इस बार धान खरीदी को लेकर किसान ष्षासन से नाराज बताया जा रहा है।

कइ्र किसानो के रकबा कम करने के कारण बेहद नाराज बताये जा रहे है। वही पर जिन्हे धान बेचना है वे कुछ दिन बाद अपने धान बेचने की बात कह रहे हैं। तो कुछ किसान गेहू आलू चना आदि की फसल लगाने के बाद ही खरीदी केन्द्रो का रुख करेंगे। सागरपुर के राकृपाल राजवाउे ने कहा कि जब हमें पैसे की जरुरत थी तो मिला नही अब हम अपनी खेती बाडी कर लेंगे तब धान बेचने जायेगें।
as

+ There are no comments
Add yours