जिले में आज प्रथम दिन 2251.6 क्विटंल धान की हुई खरीदी जनप्रतिनिधियों ने नवीन धान उपार्जन केंद्रों का किया षुभारंभ

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


राज्य षासन के निर्देषानुसार आज से राज्य के सभी धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य प्रारंभ हो गई है। कोरिया जिले में धान खरीदी का कार्य 33 केंद्रों के माध्यम से हो रहा है।
सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं विधायक भरतपुर-सोनहत गुलाब कमरो ने डोड़की एवं बंजी, संसदीय सचिव एवं विधायक बैकुण्ठपुर श्रीमती अंबिका सिंहदेव ने बड़े कलुआ तथा विधायक मनेंद्रगढ़ डाॅ. विनय जायसवाल ने कौडीमार में नवीन धान खरीदी केंद्रों का विधिवत शुभारंभ कर किसानों से धान खरीदी पर चर्चा की।


खरीफ विपणन वर्श 2020-21 में समर्थन मूल्य नीति के तहत जिले के पंजीकृत किसानों से आज कुल 2251.6 क्विटंल धान की आवक विभिन्न उपार्जन केन्द्रो में दर्ज की जा चुकी है। आज प्रथम दिवस उपार्जन केन्द्र केल्हारी में 12.80 क्विंटल, घुटरा में 289.60 क्विंटल, चैनपुर में 40 क्विंटल, बंजी में 32 क्विंटल, बंजारीडांड में 112.40 क्विंटल, जामपारा में 516.40 क्विंटल, झरनापारा में 87.60 क्विंटल, धौराटिकरा में 338 क्विंटल, पटना में 174.40 क्विंटल, बरबसपुर में 146 क्विंटल, रजौली में 86.40 क्विंटल, सरभोका में 416 क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई है। दूरदराज से आने वाले किसानों की सुविधा के लिए धान खरीदी केंद्रों में छाया की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही बिहान योजना के तहत स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कैंटीन का भी संचालन षुरू किया गया है। इस वर्श अच्छी किस्म के धान (ग्रेड ए) 1888 रूपये और काॅमन धान 1868 रूपये प्रति क्विटंल समर्थन मूल्य निर्धारित की गई है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours