सभी लघु वनोपज खरीदी केंद्रों में निर्धारित समर्थन मूल्य की जानकारी चस्पा करने के निर्देष

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


कलेक्टर एस एन राठौर ने सभी वनमंडलाधिकारियों को पत्र जारी करते हुए सभी लघु वनोपज खरीदी केंद्रों में निर्धारित समर्थन मूल्य की जानकारी चस्पा करने के निर्देष दिये हैं। उन्होंने कहा है कि षासन के मंषानुरूप वनांचल में निवास करने वाले ग्रामीणों को उनके द्वारा संग्रहित लघु वनोपज का निर्धारित समर्थन मूल्य प्रदान करना है। जानकारी के अभाव में ग्रामीणों द्वारा व्यापारियों को निर्धारित मूल्य से कम दर में लघु वनोपज का विक्रय कर दिया जाता है, इस हेतु व्यापारियों द्वारा उनके क्रय केंद्र स्थल पर निर्धारित न्यूनतम मूल्य की जानकारी चस्पा किया जाना है, ताकि संग्राहकों को दर के संबंध में जानकारी प्राप्त हो सके। इससे निर्धारित दर का व्यापक प्रचार – प्रसार तथा संग्राहकों को उचित मूल्य प्राप्त होगा। साथ ही साथ ग्रामीणों के मध्य जागरूकता भी आयेगी।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours