देवगढ के जंगल में भालू के हमले में 2 महिलाओं सहित 4 की मौत

Estimated read time 1 min read

विभाग मृतको को दाह संस्कार के लिए 25 व घायलो को ईलाज के लिए दिये 5 हजार

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

कोरिया जिले के सोनहत जंगल में भालू ने हमला कर 2 महिलाओं सहित 4 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। जबकि हमले में 2 महिला समेत 3 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरिया जिले के बैकुन्ठपुर वनमण्डल के वनपरिक्षेत्र देवगढ के बीट अंगवाही कक्ष क्रमांक पी-413 में रविवार की ष्षाम 4 बजे की घटना बताई जा रही है। विभाग के अनुसार घटना के 1 भालू के होने की बात कही जा रही है। वही पर अन्य किसी भी भालू के निषान नही मिले हैं। वही पर विभाग के देवगढ वनपरिक्षेत्र के वनपरिक्षेत्राधिकारी सोहन राम मरावी ने बताया कि इस दौरान वन विभाग की टिम बीते 24 घण्टे से लगातार मौके पर डटा हुआ है। खबर लिखे जाने तक विभाग को भालू की कोई खोज खबर प्राप्त नही हो सकी है। जबकि दस दौरान मौके पर डा्रेन कैमरे से भालू की तालाष की जा रही है। उन्होने बताया कि इस दौरान अम्बिकापुर से एक डा्रेन कैमरा आपरेटर व एक बोहोसी विषेषज्ञ भी मौके पर मौजूद है। इससे पूर्व रविवार देर शाम से लेकर रात तक भालू ने जमकर उत्पात मचाया। हर्रा एकत्र कर गांव लौट रहे ग्रामीणों पर भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में 2 महिलाओं सहित 4 की मौत हो गई। जबकि 4 महिलाओं सहित 3 लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि भालू के हमले से बचने के लिए दो लोग पेड़ पर चढ़ गए थे। इनमें से एक महिला को भालू ने पेड़ से नीचे खींचकर मार दिया। भालू के हमले से बचने के लिए दो लोग पेड़ पर चढ़ गए थे। इनमें से एक महिला को भालू ने पेड़ से नीचे खींचकर मार दिया।


जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत दामुज के आश्रित गांव अंगवाही के लगभग 10 लोग देवगढ़ वनपरिक्षेत्र में हर्रा एकत्र करने गए थे। शाम करीब 4 बजे लौटते समय मादा भालू ने अचानक ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इसमें फूल साय पंडो (60), राज कुमारी (65) इंजोरिया बाई व षिव वचन की जान चली गई। जबकि घटना में हिरमनिया, बसंती व बसंत राम गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। भालू के हमले से बचने के लिए दो लोग पेड़ पर चढ़ गए थे। इनमें से एक महिला को भालू ने पेड़ से नीचे खींचकर मार दिया। जबकि दूसरे को रात करीब 1.30 बजे वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। घायलों को 108 संजीवनी एक्सप्रेस से जिला अस्पताल बैकुंठपुर भेजा गया है।

षवो के पास डटा रहा भालू
घटना स्थल पर देर रात कलेक्टर एसएन राठौर, एस पी कोरिया चंद्रमोहन सिंह भी पहुंच गए। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने दो शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया है। जबकि दो शव के पास से भालू को हटाने का काम चलता रहा। तड़के करीब 4 बजे तक वन अमला वहीं डटा रहा। इसके बाद ही शवों को कब्जे में लिया जा सका। इसके बाद उन्हें भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

भालू को मारने की मांग
अफसरों और विधायक गुलाब कमरो के पहुंचने के बाद ग्रामीण भी वहां एकत्रित हो गए और भालू को मारने की मांग शुरू कर दी। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों ने वाइल्ड लाइफ से इसकी अनुमति नहीं होने का हवाला देकर इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि जामवंत प्रोजेक्ट में की गई लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है। वन अधिकारी ने कहा कि ट्रेंकुलाइजिंग टीम भालू को पकड़ने के लिए आज से ऑपरेशन शुरू करेगी। हमें जानकारी मिली है कि भालू ने हाल ही में एक शावक को जन्म दिया था। हम सब कुछ ध्यान में रखते हुए कदम उठाएंगे। इसके साथ ही राज्य सरकार ने मृतक के परिवारों को छह लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही घायलों को भी मुआवजा दिया जाएगा।

बगैर पूख्ता रिर्पोट के नही मार सकते
सीसीएफ सरगुजा अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि भालू को ऐसे ही नहीं मारा जाता है, वेटनरी चिकित्सक भालू की जांच कर जब यह बताता है कि भालू पागल हो चुका है, तब उसे मारा जाता है, मेरे रहते ही मादा भालू को ट्रैंक्यूलाइज करने एक टीम रात 3 बजे से अपने काम मे जुटी हुई है। चूंकि यह मादा भालू है और दो बच्चोें को वो जन्म भी दी है। परन्तु इसका एक बच्चा वहां देखा गया है, दूसरा नहीं मिल रहा है। ऐसी संभावना है कि बच्चे को बचाने के लिए उसे लगा होगा कि उसके बच्चे को इंसान नुकसान पहुंचा सकते है इसलिए वो आक्रमक हो गई और उसने इस तरह लोगों की जाने ले ली।

विधायक कमरों ने मृतको बंधाया ढाढस
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक गुलाब कमरो, कलेक्टर कोरिया एसएन राठौर, एसपी चंद्रमोहन सिंह, डीएफओ कोरिया व आसपास के क्षेत्र के ग्रामीण जनप्रतिनिधि भी वहां पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर संबंधित पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात की। विधायक गुलाब कमरों ने घटना की खबर मिलने पर पहले अपने क्षेत्रीय प्रतिनिधियों को घटनास्थल पर भेजा और उसके कुछ समय पश्चात विधायक गुलाब कमरों खुद भी घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही जानकारी लेकर पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया। विधायक गुलाब कमरों ने घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाते हुए वन विभाग को तत्काल मुआवजा बना कर देने व जिला प्रशासन को घायलों के बेहतर उपचार कराए जाने का निर्देश दिया। पूरा रेसक्यू होने तक घटनास्थल पर विधायक व अधिकारी डटे हुये थे व देर रात रेस्क्यू कार्य समाप्त हुआ । घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल बैकुण्ठपुर भेजे जाने के बाद मौके से बरामद चारों शव को पीएम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद सोनहत रवाना कर दिया गया।

भालू पर नजर रखेगी विशेष टीम
वही भालू पर नजर रखने सोमवार सुबह अम्बिकापुर से विशेष टीम बना कर कोरिया भेजा गया हैं जो कि भालू पर नजर रखेंगे व आवश्यकता पढ़ने पर उच्च अधिकारी के निर्देश पर भालू को बेहोश कर पकड़ने की बात कही जा रही वही वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को वन सीमा में नही जाने की अपील की हैं ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours