गैस सिलेंडर में लगी आग, शुक्र है कि विस्फोट नहीं हुआ

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

बैकुन्ठपुर शहर के बस स्टैंड इलाके में बिरयानी दुकान में रविवार शाम एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से दुकान में आगजनी हो गई। गनीमत रही कि मौके पर उपस्थित कोतवाली पुलिस वलोगों की सक्रियता से सिलेंडर को फटने से पहले बचा लिया गया जिससे इलाके में बड़ी दुर्घटना टल गई और आसपास के दुकानदारों ने राहत की सांस ली। मिली जानकारी मुताबिक नये प्रतिज्ञा बस स्टेंड पर बिरयानी का दुकान की दुकान में लगभग शाम साढ़े 8 बजे सिलेंडर का पाइप लीकेज होने के बाद अचानक आग की लपट फैलने लगी। मौके पर लोग के द्धारा पुलिस को इसकी सूचनास दी गई। सीटी कोतवाली प्रभारी प्रदूमन तिवारी ने बताया कि सिलेंडर को फटने से पहले मशक्कत के बाद बुझाया गया। दुकान में भी लगी आग पर किसी तरह काबू पाया गया। मौके पर आसपास के दुकानदार भी सक्रिय रहे आधे घंटे में आग पर काबू पाते बड़ी घटना टाली गई आगजनी में दुकान में का त्रिपाल पूरी तरह से जल गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours