किसानों के भारत बंद को कांग्रेस का समर्थन, मंगलवार को जरुरी सेवाओ को छोड बाकी रहेगा बंद

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन सोमवार को भी जारी रहा। आंदोलन के साथ ही 8 दिसंबर को किसानों ने भारत बंद का आव्हान किया है। इसे छत्तीसगढ कांग्रेस समेत अन्य संगठनों ने भी समर्थन दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नजीर अजहर ने कहा कि वो किसानों के साथ है। किसान नेताओं और सरकार के बीच की पांचवें दौर की बातचीत भी बेनतीजा रहने के बाद किसान संगठनों ने आठ दिसंबर को देशव्यापी बंद का आह्वान किया । इस बीच कांग्रेस पार्टी ने भी बंद को अपना समर्थन दिया है। उन्होने बताया कि कल मंगलवार को कोरिया जिले में जरुरी सेवाओ को छोड सभी दुकाने बंद रहेंगी।

जबकि विधायक व सगुजा विकास प्रधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब कमरो ने कहा कि प्रधानमंत्री को याद रखना चाहिए था कि जब-जब अहंकार सच्चाई से टकराता है, पराजित होता है। सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे किसानों को दुनिया की कोई सरकार नहीं रोक सकती।


कांग्रेस पार्टी के विधायक विनय जयसवाल ने बताया कि कांग्रेस ने आठ दिसबंर को भारत बंद को समर्थन देने का फैसला किया है। हम अपने पार्टी कार्यालयों पर बंद को लेकर प्रदर्शन करेंगे।


इससे पहले कांग्रेस के बैकुन्ठपुर ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह ने तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के दिल्ली चलो मार्च का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। उन्होने ने कहा था कि सरकार को किसानों की मांगें माननी होंगी और काले कानून को वापस लेना होगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours