तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कांग्रेस के समर्थन देने पर प्रदेश के भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेष अध्यक्ष ष्याम बिहारी जयसवाल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि हर अच्छी शुरुआत का विरोध करने वाली कांग्रेस ने जिस तरह सीएए पर लोगों को बरगलाया, उसी तरह किसानों को भी बरगला रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी किसानों के भारत बंद को अपना समर्थन दिया है। ष्याम बिहारी ने कहा कि कल भी भारत बंद के आव्हान है। देखना किसान कितने हैं और कांग्रेसी कितने हैं। बरगलाने का काम यह प्रारंभ से ही कर रहे हैं। जो भी अच्छी शुरुआत होगी यह विरोध करेंगे। सीएए पर कह रहे थे कि तीन पीढ़ियों के कागज दिखाने पड़ेंगे, नहीं तो पाकिस्तान भगा देंगे। किसी को कागज नहीं दिखाना पड़े। मैं कांग्रेस के लोगों से पूछना चाहता हूं कि यह कानून गलत है, तो आप भी तो इतने सालों से सरकार चला रहे थे। आपका किसान अच्छा था तो किसान आत्महत्या क्यों कर रहे थे। मोदीजी ऐसा कानून लाए हैं जिससे किसान की जिंदगी बदल जाएगी। अभी तक किसान कर्ज में पैदा होता था, किसान कर्ज में जीता था और किसान कर्ज में ही मर जाता था। तो ऐसी स्थिति को बदलने के लिए यह कानून है। इसमें भी वो लोग शामिल हैं जो सीएए के विरोध में थे।
as

+ There are no comments
Add yours