हल्की बारिश से बढ़ी ठंड, आसमान में घने बादलों का डेरा

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

बीती रात अचानक मौसम बदल गया वही पर अगले 24 से 36 घंटों के दौरान कई क्षेत्रो में बारिश की संभावना है। जिससे आने वाले दिनो में ठिठुरन को और बढ़ाएगी। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से चक्रवात के कारण संभाग समेत पुरे कोरिया जिले में मौसम पूरी तरह बदल गया है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और रविवार सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। ठंडी हवाओं के कारण रविवार को स्थानिय बाजार होने के बावजूद सड़कों में भीड भाड कम रही । मौसम विभाग ने मंगलवार के बाद राहत नहीं मिलने की बात कही है।

सुबह से हो रही बूंदाबांदी ने बढाई किसानो फिक्र

इस बीच मौसम बिगड़ने और बारिश की आशंकाओं के बीच धान खरीदी केंद्रों में प्रबंधकों की चिंता बढ़ गई है। साथ ही ऐसे किसान जो खलिहान में धान की मिसाई कर रहे हैं उनके सामने भी धान को सुरक्षित रखने की समस्या खड़ी हो गई है। हालांकि, तेज बारिश की संभावना नहीं होने से उन्हें कुछ राहत जरूर है। किन्तु रविवार अलसुबह से हो रही तेज बूदाबांदी ने समस्या खडी कर दी है।

मंगलवार के बाद मिलेगी राहत

वही पर इस सबंध में मौसम विभाग से मिल रही जानकारी की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में सक्रिय होने से छत्तीसगढ़ का उत्तरी इलाका प्रभावित है। दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं। जिसके कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं हुआ है, लेकिन रविवार व सोमवार को हल्की बारिश और हवा चलने से दिन का तापमान गिरने की संभावना है।

कोहरे की मार से होना होगा दोचार

मौसम विभाग ने आषंका जताते हुए कहा कि मंगलवार के बाद मौसम खुलने के बाद आगे क्षेत्र वासियो को घने कोहरे का सामना करना पडेगा। वही पर मौसम खुलते ही न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट होगी। सक्रिय हुए चक्रवात के कारण उत्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग इलाके में मौसम पूरी तरह बदल गया है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours