तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
छत्तीसगढ़ शासन के दो साल पूरा होने पर रविवार को पूरे प्रदेश समेत कोरिया जिले में भी में वर्चुअल मैराथन का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होने वाली इस वर्चुअल मैराथन दौड़ के लिए कोरिया जिले में लगभग 2000 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया था। वर्चुअल मैराथन दौड़ में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और युवाओं में भारी उत्साह देखा गया।
संसदीय सचिव व बैकुंठपुर विधायक अम्बिका सिंहदेव, सविप्रा उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो, कलेक्टर एस एन राठौर सहित युवाओं ने छत्तीसगढ़ की प्रथम वर्चुअल मैराथन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस वर्चुअल मैराथन में प्रदेशवासियों से कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए वर्चुअल मैराथन दौड़ के सफल आयोजन में सहभागी बनने की अपील की गई। प्रतिभागियों ने घर, उद्यान, मैदान, सड़क आदि जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दौड़ लगाई।
as

+ There are no comments
Add yours