तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
गत दिवस कोरिया जिले पहुंचे प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को गौरक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग दुबे सहित सदस्यों के द्वारा कोरिया जिला बैकुंठपुर और भी आसपास के क्षेत्रों में निर्धन बेसहारा घूम रहे गौवंश को रखरखाव के लिए एक गौ अभ्यारण की मांग की गई । बताया गया कि मुख्यमंत्री के द्वारा महासमुंद, दुर्ग, कोडागांव, बिलासपुर व कांकेर जिला में गौ अभ्यारण बनाने की पहल की जा रही है उसी तर्ज पर हमारे कोरिया जिले में भी एक गौ अभिकरण की बहुत ही जरूरत है।

क्योंकि यह हमारा कोरिया जिला किसानी बहुमूल्य क्षेत्र और बेसहारा घूम रहे हैं । गौ वशो के खेत खलिहान चर जाने के चलते खेती किसानी पर बहुत ही ज्यादा असर पड़ता है और इस क्षेत्र में बहुत ही अधिक मात्रा में बेसहारा गौवंश घूमते रहते हैं और अक्सर बेसहारा गौ वशो के रोड में रहने के कारण एक्सीडेंट हो जाते हैं इसी एक्सीडेंट होने के कारण आम आदमी की भी जिंदगी खतरे में आ जाती है । बैकुंठपुर पहुंचे प्रदेश के मुखिया को गौ सेवकों के द्वारा गौ अभ्यारण बनाने के लिए ज्ञापन सौपा गया।

as

+ There are no comments
Add yours