मुख्यमंत्री 14 व 15 को सूरजपुर जिले के प्रवास में रहेंगे………तिलसिवां के स्कूल ग्राउंड में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं षिलान्यास करेंगे

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर

मुख्यमंत्री भूपेष बघेल 14 और 15 दिसम्बर 2020 को सूरजपुर जिले में दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं षिलान्यास करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 14 दिसंबर को पीजी काॅलेज ग्राउण्ड अम्बिकापुर से 2.45 बजे प्रस्थान कर दोपहर 3.00 बजे पुलिस लाईन हेलीपैड सूरजपुर पहुंचेंगे और दोपहर 3.00 बजे तिलसिवां स्कूल ग्राउंड में आमसभा तथा लोकार्पण व षिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री 4.00 बजे सर्किट हाउस सूरजपुर पहुंचेंगे। तत्पष्चात विभिन्न समाज प्रमुख, संगठन प्रमुख एवं अधिकारियों से चर्चा करेंगे। 15 दिसंबर को 10.30 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 10.40 बजे हाईटेक नया बस स्टैंड पहुंचेगे और बहुप्रतिक्षित नया हाईटेक बस स्टैंड का लोकार्पण करेंगे। 10.55 बजे गढ़कलेवा उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा 11.05 को प्रस्थान कर 11.15 पुलिस ग्राउंड हेलीपैड सूरजपुर से प्रस्थान कर ग्राम सकरी, ब्लाॅक सिमगा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के लिए रवाना होंगे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours