मुख्यमंत्री सूरजपुर जिले को देंगे 304.582 करोड़ के निर्माण व विकास कार्यों की सौगात

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अफजल  मंसूरी . सूरजपुर


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 एवं 15 दिसंबर को सूरजपुर जिले के प्रवास के दौरान जिले को 304.582 करोड़ रूपये के निर्माण एवं विकास कार्यों की सौगात देंगे। जिसमें 131.868 करोड़ रुपये की राशि के कुल 213 कार्यों का लोकार्पण तथा 172.714 करोड़ रूपये के कुल 78 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यों का विवरणमुख्यमंत्री श्री बघेल पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 15.64 करोड़ के कुल 162 कार्य, नगर पालिका परिषद सूरजपुर के 3.18 करोड के 1 कार्य, क्रेडा विभाग के 0.26 करोड़ के कुल 03 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 11.96 करोड़ के कुल 02 कार्य, गृह विभाग के 21.38 करोड़ के कुल 07 कार्य, ग्रामोद्योग विभाग के 1.09 करोड़ के कुल 02 कार्य, लोकनिर्माण विभाग के 1.18 करोड़ के 01 कार्य, वन विभाग के 2.27 करोड़ के 31 कार्य, छत्तीसगढ़ रोड़ एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन के 20.80 करोड़ के 1 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 53.788 करोड़ के 02 कार्य, छत्तीससढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के 0.38 करोड़ के 1 कार्य का लोकार्पण मुख्यमंत्री के द्वारा किया जायेगा।इसी प्रकार मुख्यमंत्री के द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 96.25 करोड़ के 16 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 2.85 करोड़ के 21 कार्य, क्रेडा के 34.48 करोड़ के 6 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 8.52 करोड़ के 15 कार्य, लोक निर्माण विभाग के 27.70 करोड़ के 14 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 2.914 के 6 कार्यो का भूमिपूजन करेंगे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours