भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कोरिया में भूपेश बघेल द्वारा सरोज पांडेय को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया की व्यक्त

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . रायपुर     

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कोरिया में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा भाजपा राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय को लेकर दिए आपत्तिजनक बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की हैं। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी 2 वर्षों की विफलता और उनके ही दल और मंत्रिमंडल में ढाई ढाई साल के फार्मूले पर उठते अंतर्कलह के चलते विचलित हो चुके हैं और इसी लिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति की पहचान सुआ नृत्य में भी उन्हें कमर मटकन नजर आ रहा हैं। उन्होंने कहा कि सुआ नृत्य के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति और महिलाओं का अपमान किया हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ की जनता और महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनीं राजपूत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को याद दिलाया कि हमारी नेत्री सुश्री सरोज पांडेय ने आपको रक्षा बंधन पर राखी भेजी थी। उन्होंने आपको अपना भाई माना हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर बैठा भाई यदि अपनी राखी बहन के लिए कमर मटकाने जैसे शब्दों का प्रयोग करे तो यह शर्मनाक हैं। उन्होंने भगवान श्री राम जी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सतबुद्धि देने की प्रार्थना की हैं और कहा कि ऐसी मनः स्थिति वालों के लिए ईश्वर से प्रार्थना के अलावा कुछ नहीं किया जा सकता।भगवान राम सीएम बघेल को सतबुद्धि दें।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours