किसानों के हितों को बताने होगी किसान महापंचायत : साय

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . रायपुर     

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संयुक्त पत्रकार वार्ता को सम्बोधित किया। प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि पूरे प्रदेश में किसानों के हितों को लेकर किसान पंचायत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी सहभागिता देगा। ऐतिहासिक कृषि अधिनियम पर देशव्यापी जनजागरण व जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की आजादी के बाद कृषि सुधारों को लेकर किसान कल्याणकारी फैसले लिये गये हैं जिसे लेकर जो दुष्प्रचार किया जा रहा है। यह कार्य किसान विरोधी लोग कर रहे हैं जो किसानों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि केन्द्र द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत 14 से 16 दिसम्बर तक पूरे प्रदेश में किसान पंचायत सोशल मीडिया अभियान व प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया है। जिसके लिए संचालन टीम गठित की गई है।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि जिन्हें कभी किसानों से मतलब ही नहीं रहा है, वह आज किसानों की हितों की बात केवल अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए कर रहे हैं। कृषि अधिनियम किसानों के हित में हैं, केवल कुछ लोग भ्रम फैलाकर किसानों तथाकथित हितैषी बनने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे जनता भली-भांति समझती है। उन्होंने कहा कि इस बिल से किसी किसानों का अहित नहीं हो रहा है लेकिन कुछ सियासी दलों की सियासी जमीन खिसक रही है, जिससे वे चिंतित हैं। श्री कौशिक ने कहा कि यह बिल किसानों की समग्रता के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours