तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशानिर्देशन में 12 दिसम्बर 2020 दिन शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय सूरजपुर एवं तालुका न्यायालय प्रतापपुर तथा कुटुम्ब न्यायालय सूरजपुर में नेशनल ई-लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें बैंक ऋण , विद्युत , जल के बकाया देयकों का प्रीलिटिगेशन , तथा न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य अपराधिक प्रकरण , मोटर दुर्घटना दावा , परिवारिक विवाद , जिला न्यायालय में लंबित राजस्व प्रकरणों को नेशनल ई-लोक अदालत में रखा गया। वहीं आज के नेशनल ई-लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण हेतु हेमंत सराफ अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश सूरजपुर , सरोज नंद दास अपर जिला न्यायाधीश सूरजपुर, आलोक पाण्डेय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सूरजपुर , जे.के. नीलम अपर जिला न्यायाधीश तालुका न्यायालय प्रतापपुर एवं समीर कुजूर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी प्रतापपुर कुल 5 खण्डपीठों का गठन किया गया जिसमें पीठासीन अधिकारी के अतिरिक्त दो सदस्य द्वारा मिलकर प्रकरणों का निराकरण किया गया।
आज के ई-लोक अदालत हेतु जिला न्यायालय सूरजपुर के द्वारा कुल 119 लंबित प्रकरण एवं 486 प्री.लिटिगेशन प्रकरण एव कुटुम्ब न्यायालय सूरजपुर 20 लंबित प्रकरण तथा तालुका न्यायालय प्रतापपुर द्वारा 121 प्री.लिटिगेशन एवं 48 लंबित प्रकरण कुल 794 प्रकरण विचारार्थ में रखे गये थे। उक्त प्रकरणों में से 65 लंबित प्रकरण एवं 05 प्री.लिटिगेशन प्रकरण टोटल 70 प्रकरणों का पक्षकारों के आपसी समझौते के आधार पर निराकरण सफलता पूर्वक किया गया , जिसमें 1 करोड़ 2 लाख 96 हजार 790 रूपये का अवार्ड जिला सूरजपुर द्वारा किया गया तथा उक्त प्रकरणों से संबंधित व्यक्त्ति लाभान्वित हुये
as

+ There are no comments
Add yours