छत से गिर कर श्रमिक घायल…. एस ई सी एल के खान बचाव केंद्र के क्वार्टर में चल रहा काम

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ

एसईसीएल के खान बचाव केन्द्र में कार्यरत कर्मचारियों के बी-टाइप क्वार्टरों की छत में टेंडर के तहत ठेकेदार का APP (water Proofing Membrane) के काम दौरान हादसे में श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार कर्मचारियों के लिए बनेे क्वार्टर में इन दिनों छत पर डामर की चादर बिछाने का कार्य चल रहा था। कि अचानक सिलेंडर के पाइप में आग लगने के कारण ठेकेदार के मजदूरों में अफरा तफरी मच गई ।

मजदूरों के भागने के दौरान एक मजदूर का पांव जलते सिलेंडर के पाइप में फंस जाने के कारण वह बी- टाइप क्वार्टरों के दो मंजिला छत से नीचे गिर कर घायल हो गया। जिसे केंद्रीय चिकित्सालय आमाखेरवा लाया गयाा , जहाँ घायल श्रमिक का इलाज चल रहा है। सूत्रों की माने तो कार्य स्थल में इंंजीनियर की गैरमजूदगी के कारण ठेकेदार द्वारा की जा रही लापरवाही इन हादसे की मुुख्य वजह बन रही है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours