तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कोरिया जिला के जिला मुख्यालय स्थित यातायात विभाग के प्रभारी सुरजन राजवाड़े के द्वारा बस कंडक्टरो को विगत तीन-चार दिनों से लगातार परेशान किया जा रहा है । और मासिक इंट्री शुल्क के नाम पर 300 रु देने की बात कही जा रही है । इस दौरान लगातार शिकायतें मिल रही है इसके बाद हमने यातायात प्रभारी से इस संबंध में जब पूछा तो उन्होंने ऐसी बात किसी भी बस कंडक्टर या बस आपरेटर से करने से साफ मना कर दिया । जब हमने उन्हें याद दिलाया कि आपने बुधवार की शाम नए नगर पालिका काम्पलेक्स के सामने जिन बस कंडक्टर को बस रुकवा कर 300 रुएंट्री फीस की डिमांड की थी वह बात सार्वजनिक हो गई ।
जिसके बाद वह कुछ भी नहीं बोल पाए । इस संबंध में हमने कोरिया जिले के डीएसपी से बात की तो उन्होंने साफ कहा कि इस तरीके का कृत्य किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उनकी सख्त क्लास लगाई जाएगी । वहीं पर बस आपरेटरो का कहना है कि कोरोना काल 6 महीने व्यवस्था ठप होने के बाद जैसे-तैसे धीरे-धीरे परिवहन व्यवस्था पटरी पर लौटता देख यातायात विभाग के द्वारा अनर्गल डिमांड करना जायज नहीं ।
बस संचालकों के सामने समस्या है कि उन्हें इसी रास्ते से होकर प्रतिदिन गुजारना है इसलिए बस संचालक भी सामने आकर शिकायत करने से घबरा रहे हैं । वहीं दूसरी ओर सरगुजा संभाग के आईजी रतनलाल डांगी से जब हमने इस संबंध में जानकारी देते उन्होंने साफ कहा कि यदि कोई भी बस ऑपरेटर हमें लिखित शिकायत करता है तो हम तत्काल यातायात प्रभारी के विरुद्ध बेहद कड़ी कार्रवाई करेंगे । वहीं पर हमें कुछ बस ऑपरेटरों ने भी बताया कि हम लिखित तौर पर इसकी शिकायत आईजी से करेंगे । किंतु बेवजह का एंट्री फीस के नाम पर मासिक शुल्क नहीं देंगे।
वर्जन…..
मेरे द्वारा इस तरीके से किसी भी बस ऑपरेटर या कंडक्टर उसे कोई डिमांड नहीं किया गया । यह सरासर गलत और झूठा आरोप है ।
सुरजन राजवाड़े – यातायात प्रभारी बैकुन्ठपुर
किसी को भी इस तरीके से अवैध डिमांड करने का अधिकार नहीं है और यदि यातायात प्रभारी के द्वारा इस तरीके से किया गया है तो उनसे मैं इस संबंध में कड़ी पूछताछ करता हॅू।
धीरेंद्र पटेल – डीएसपी बैकुन्ठपुर कोरिया
कोई भी बस ऑपरेटर को यदि पुलिस विभाग द्वारा जबरन परेशान किया जाता है तो वह अपनी लिखित शिकायत मुझे दे सकते हैं मैं तत्काल सख्त से सख्त कार्रवाई ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध करूंगा जो गलत तरीके से विभाग का नाम बदनाम कर रहे हैं।
रतन लाल डांगी – आईजी सरगुजा रेंज
as

+ There are no comments
Add yours