तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के द्वारा प्रदेश के सभी जिले में नरवा, गरुवा घुरुवा और बाड़ी योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत गौठानो का निर्माण कार्य कराया जा रहा है ताकि आवारा घूम रहे मवेशियों के साथ-साथ अन्य मवेशियों को भी एक स्थान पर रखकर भोजन, पानी सहित अन्य सुविधाएं मिल सके । लेकिन बैकुन्ठपुर जनपद अंर्तगत ग्राम पंचायत कंचनपुर में बन रहे गौठान की हालत बेहद घटिया है। गौठान निर्माण में घटिया मटेरियल के अलावा सिमेंट में अत्याधिक मात्रा में बालू मिलाया जा रहा है। जिसे दिवारो में की गई जोडाई सिमेंट के बजाय मिटटी की प्रतित हो रही है। घटिया निर्माण सबंध में जिला पंचायत सीईओ तुलिका प्रजापति से फोन कर जानकारी लेना चाहा किन्तु उन्होने फोन रिसिव नही किया। वही पर ग्राम पंचायत कंचनपुर में हो रहे काम तकनिकी सहायक सत्स प्रकाष साहू से भी लेना चाहा किन्तु उन्होने भी बार बार फोन करने के बावजूद फोन नही उठाया।

जिले में गौठानों में पहले भी इस तरह की बाते सामने आते रहे हैं। और वहा भी कुछ बदनाम तकनिकी सहायको की कारगुजारिया जिला प्रषासन के सामने आती रही है। किन्तु मोटी चमडी के तकनिकी सहायक व उच्च अधिकारियो से सेटिंग के कारण सरकार की महत्वकांक्षी योजना दम तोड़ती हुई नजर आ रही है । हो रहे निर्माण कार्य में नागरिक सूचना पटल तक तक गायब है।

जिले में गौठान की क्वालिटी को लेकर पहले ही विवाद रहा है। गौठानो में दीवार बेहद कमजोर व पतली बनाई जा रही है। इसके अलावा केवल 6 इंच की नींव बनाई जाती है। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत कंचनपुर में हो रहे गौठान निर्माण में तकनिकी सहायक के द्वारा गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य करते हुए जमकर भष्टाचार किया जा रहा हैं वही घटिया निर्माण कार्य विभागीय अधकारी की मिलीभगत से किया जा रहा है। यही हाल रहा तो गुणवत्ताहीन गौठान निर्माण में भ्रस्टाचार किया जा रहा है। उससे प्रदेष के मुख्यमंत्री भूपेष बघेल सरकार की महत्वकांक्षी योजना दम तोड़ती हुई नजर आ रही है ।
वर्जन…..
मैं मामले में जाॅच टिम को भेजता हॅू। जो मोके पर जाकर हो रहे निर्माण कार्य का निरिक्षण करेगा।
अरिफ रजा – ए पी ओ – मनरेगा बैकुन्ठपुर कोरिया

+ There are no comments
Add yours