भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . रायपुर     


विश्व में सर्वोच्च लोकप्रिय नेतृत्व का सम्मान पाने वाले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम शामिल होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने बधाई दी है। विदित हो कि दुनिया के विभिन्न सर्वे एजेंसियों जिसमें जर्मन, स्वीडिश, अमेरिका की संस्थाओं ने विश्व के नेताओं के कार्यकाल व उनकी उपलब्धियों एवं साख के आधार पर दुनिया के सभी देशों में सर्वेक्षण करवाया गया।

जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 74 प्रतिशत लोगों के पसंद बनेे यह उनकी जनता के प्रति जवाबदेही, उच्च कर्तव्य निष्ठा, सरकारी मशीनरी को जन-जन तक पहुंचाने, ईमानदारी पर दिया गया। इस सर्वे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 74 प्रतिशत रेटिंग की गई वही ब्राजील के राष्ट्रपति बोल्सोनारो को 46 प्रतिशत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को 41 प्रतिशत व ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जानसन को 39 प्रतिशत रेटिंग दी गई। डेटा फर्म के सर्वे के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अप्रूवल रेटिंग सबसे ज्यादा है।


विदित हो कि पहले भी गैलअप इंटरनेशनल ने सर्वे में पाया था कि मोदी जी की लोकप्रियता रेटिंग 91 प्रतिशत थी।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने भी कोविड-19 की रोकथाम के प्रयास के लिए पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उठाए कदमों की प्रशंसा की थी। यह पूरा सम्मान प्रधानमंत्री के साथ-साथ देश की पूरी जनता का भी है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours