अंकुर जैन बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोरिया के जिलाध्यक्ष

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ

भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए मनेंद्रगढ़ के युवा भाजपा नेता अंकुर जैन को अल्पसंख्यक मोर्चा कोरिया का जिला अध्यक्ष घोषित किया है।

सामाजिक कार्यों में सक्रिय अंकुर ने ब्लड बैंक की मांग हो या मनेन्द्रगढ़ मेडिकल कॉलेज की मुहिम को लगातार विभिन्न मंचों से उठाया है। मिलनसार एवं सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता अंकुर जैन को भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल की अनुसंशा से आरिफ खान प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा कोरिया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अंकुर जैन को अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष बनाए जाने की खबर से शुभचिंतको व भा ज पा कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएं प्रदान की है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours