कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के द्वारा कुन्नी धान खरीदी केंद्र और लिपिंगी शासकीय उचित मूल्य दुकान का किया गया औचक निरीक्षण

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

लखनपुर के अंतर्गत आने वाले कुन्नी धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव और लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव द्वारा किया गया। अतिथियों ने वहाँ आने वाले किसानों से बात की और उनका हाल चाल जाना। निरीक्षण में सभी चीजें सही पायी गयी। इस दौरान कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने लिपिंगी शासकीय उचित मूल्य दुकान का भी निरीक्षण किया। और वहाँ राशन लेने आये ग्रामीणों से बात की।और नव वर्ष की बधाई दी। इस दौरान वहां लखनपुर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता, नरेंद्र पांडेय, शशि पांडेय, आईटी सेल लोकसभा महासचिव मक़सूद हुसैन, हफीज खान, धनीराम, भजनलाल, कुन्नी समिति प्रभंधक राजीव वर्मा, मतलूब हैदर सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीणजन, किसान उपस्थित रहे

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours