तहकीकात न्यूज @ अफजल मंसूरी . सूरजपुर
जिले के धान खरीदी केन्द्रों मे व्याप्त अव्यवस्था व किसानों पर हो रहे अत्याचार व शोषण के खिलाफ भाजपा मंडल मुख्यालयों मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व चक्काजाम कर महामहिम राज्यपाल के नाम पर ज्ञापन सौपेगी|आज जिले के सभी मंडल मुख्यालयों पर भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के नेतृत्व मे धरना प्रदर्शन कर चक्काजाम किया जाएगा|भाजपा धान खरीदी केन्द्रों मे किसानो से की जा रही है अवैध वसूली व बारदाना की कमी के कारण ठप्प पडी धान खरीदी को लेकर धरना प्रदर्शन कर किसानों के समर्थन में महामहिम के नाम ज्ञापन सौपेंगी | भाजपा ने जिले के सभी 14 मंडल केन्द्रों पर धरना प्रदर्शन के लिए प्रभारी व वक्ता तय कर दिया है जो आज दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक धरना प्रदर्शन व चक्काजाम कर ज्ञापन सौपेंगे|
as

+ There are no comments
Add yours