आधा दर्जन से अधिक बाइक सहित चोर गिरफ्तार

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  सुरजीत सिंह रैना . मनेन्द्रगढ

बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी से चोरी की सात बाइक हुई बरामद । जानकारी के अनुसार प्रार्थी देवनारायण सिंह थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.01.2021 को वह मनेन्द्रगढ बाजार काम से आया था और उसकी एचएफएस डिलक्स मोटर क्रमांक सीजी-16-सीएफ-8839 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर के ले गया है जिसकी रिपोर्ट पर थाना मनेन्द्रगढ में अपराध दर्ज कर मामले की पता साजी की गयी एवं अपराध क्रमांक 03/2021 धारा 379 भा0द0वि0 पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।

मामले में थाना स्तर पर दो टीम का गठन किया गया व मुखबीरो एवं सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर पतासाजी कर आरोपी बाबूलाल पिता मेरसाय उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बुंदेली थाना झगराखाड की पहचान कर घेराबंदी कर पकडा गया पूछताछ के दौरान आरोपी ने पेण्ड्रा, मारवाही व मनेन्द्रगढ क्षेत्र में 07 मोटर सायकल को चोरी करना स्वीकारा किया व आरोपी के निशान देही पर चोरी किये गये समस्त वाहन बारामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours