2 दिन बाद मिला गौरघाट में डूबे युवक का षव

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

एनडीआरएफ बांगो व बिलासपुर की संयुक्त रेस्क्यू टीम ने मंगलवार की सुबह आरम्भिक प्रयास में ही गौरघाट जलप्रपात में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया। इसके पहले 2 दिन तक बैकुन्ठपुर और अम्बिकापुर के गोताखोरों ने काफी प्रयास किया था पर डूबे युवक की तलाश नही की जा सकी थी। वहीं संसदीय सचिव व बैकुन्ठपुर विधायक भी मौके पर सुबह से पहुंच गई थी।


गौरतलब हो कि पटना थाना क्षेत्रांर्गत चम्पाझार निवासी व कांग्रेस नेता अशोक पांडेय का इकलौता पुत्र अभय पांडेय 21 वर्ष रविवार की सुबह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने सोनहत विकासखंड स्थित गौरघाट जलप्रपात गया हुआ था। जहां वे जलप्रपात के नीचे रेत में फुटबॉल खेल रहे थे। इसी दौरान बॉल पानी में चली गई जिसे लेने के लिए अभय पानी में उतरा और गहराई में चले जाने से पानी में डूब गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours