तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
समाजसेवी संस्था छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा द्वारा महिलाओं के जागरूकता कार्यक्रम के तहत गंगापुर अम्बिकापुर मे दिनांक 4 जनवरी दोपहर 12 बजे से सीतापुर ,बतौली, लुन्डा के महिलाओं को मशरूम एवं एलईडी बल्ब बनाने एकदिवसीय दिया गया प्रशिक्षण। यह प्रशिक्षण ट्रेनर हासिम खान,सविता साहू, मंजू एक्का ,परविन अहमद द्वारा महिला जागरूकता कार्यक्रम के तहत तीन विकासखंड के महिलाओं को मशरूम एवं एलईडी बल्फ बनाने का प्रशिक्षण दिया गया ।
सविता साहू द्वारा एलईडी बल्फ बनाने महिलाओ को विस्तृत जानकारी दी गई।तथा एलईडी बल्फ बनाने के लिये मसिन का पुरा सेट भी बतलाया गया । ईसके पश्चात लक्की सोनी,पवित्रा प्रधान द्वारा अगरबत्ती प्रशिक्षण और मसरूम प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिससे मशरूम बनाने मे लगने वाली सामग्री तथा खर्च के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया ।ईस अवसर पर छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के सचिव सुरेन्द्र साहू ने सभी महिलाओं को बताया कि संस्थान द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर करने के लिए यह प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है
जिससे सभी महिलाएं अपने पैरो पर खडा हो सके। सुरेन्द्र साहू ने बताया है कि समय समय पर छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान द्वारा महिलाओं को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे अनेक महिला लाभ उठा चुके है। आज ईस अवसर पर आप सभी लोग दुर दुर से आये है,हमे यहा यह संकल्प लेना है कि हम अपने आस पास नशा के समानो का विक्री ना करने दे।जिससे हमारा परिवार सुखमय जीवन बीता सके। यह एलईडी बल्फ कि मसीन की किमत 15500 रूपये की है जिसे कोई भी खरीद कर अपने घर मे यह उद्योग लगा सकता है।जिससे कि सभी लोगो के लोग काम कर आर्थिक लाभ उठा सकतेहै ।मसरूम और अगरबत्ती आप सभी लोग अपने अपने घर मे लगा सकते है ।ईस अवसर पर सविता साहू द्वारा एलईडी बल्फ के बारे मे सभी महिलाओं को प्रेक्टिकल जानकारी प्रदान दिया ।
ईस अवसर पर हासिम खन द्वारा बल्फ बनाने के सामानों के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया । सुरेन्द्र साहू सभी महिलाओं से अपील किया कि ईस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आप लोग लाभ उठाईये,और अपने आसपास के लोगो को भी जानकारी दिजिये। अंत मे आभार प्रदर्शन पवित्रा प्रधान ने करते हुए कहा कि हम सभी लोग ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाये जिससे सभी महिलाओं को लाभ मिल सके ।ईस प्रशिक्षण कार्यक्रम मे बरगीडीह,नवडीहा, दोरना,केशवपुर, बरगवां, दरिमा, बुलगा,मंगारी के सदिकुन निशा,चंपा,मंगरीता, शुशीला, मंजुलिका,विनिता, सुमनदास,लीलावती, मुनीता, गीता, साधना, मझांनो,शुगतीया,मुनेश्वरी सहित अनेक स्वयं सहायता समुह के सदस्य उपस्थित रहे
as

+ There are no comments
Add yours