जनप्रतिनिधियों ने ग्राम जयपुर( ख) के 312 हितग्राहियों को राशन कार्ड किया गया वितरण वितरण

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

लखनपुर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जयपुर(ख ) में दिन सोमवार को मुख्य अतिथि रणविजय सिंह देव के उपस्थिति में ग्राम पंचायत जयपुर (ख ) 312 हितग्राहियों को निशुल्क राशन कार्ड का वितरण किया गया मुख्य अतिथि रणविजय सिंह देव ने कहा कि हम सबको मिलकर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में बताना है तथा गांव के सभी लोगों तक सभी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाना है

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार गांव के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए भरसक प्रयास कर रही है और जो आपके पास राशन कार्ड मिल रहा है इससे मिलने वाली सुविधाओं का लाभ लेना है तथा उक्त बातें उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी कहा इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जनपद सदस्य धर्मेंद्र कुमार झारिया, जिला महामंत्री जगरोपन यादव, मुकेश सिंह, सरपंच नरपतिया सिंह , सरपंच प्रतिनिधि जयसवाल उइका, उपसरपंच अलकस पैकरा, एवं पंच तथा नागरिक गण उपस्थित रहे|

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours