तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम माज़ा लोटान पारा में दिन मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे पत्थर निकालने के दौरान ऊपर की मिट्टी धंसने से एक ग्रामीण की मौत हो गई मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मानसाय पिता मोहनराम उम्र लगभग 50 वर्ष ग्राम तुंगा निवासी जो अपने पुत्र कैलाश तथा अन्य साथियों के साथ ग्राम माजा के लोटान पारा में पत्थर उत्खनन करने गड्ढे में उतरा हुआ था पत्थर उत्खनन करने के दौरान गड्ढे के ऊपर की मिट्टी ऊपर गिर गए मिट्टी में दबने से ग्रामीण की मौत हो गई घटना की सूचना लखनपुर पुलिस थाने को दी गई लखनपुर पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंच मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
वहीं क्षेत्र में इस तरह की अवैध पत्थर ही उम्र उम्र उत्खनन काफी मात्रा में जगह-जगह किया जा रहा है जिससे खनिज विभाग सहित जिला प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देता तथा क्षेत्र में अधिकतर वन विभाग के भूमि एवं राजस्व की भूमि में इस तरह के अवैध पत्थर खदान जैसा निर्मित होकर बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए जाते हैं जिससे कई बार इस तरह की दुर्घटनाएं घटती जाती हैं इस तरह के गड्ढे में पूर्व में भी बरसात के समय पानी भरने से छोटे-छोटे बच्चों की भी मौत हुई थी ग्रामीण अंचल में इस तरह का पत्थर मुरूम एवं रेट अवैध उत्खनन चरम पर किया जा रहा है।
as

+ There are no comments
Add yours