तहकीकात न्यूज @ दिनेश बारी . लखनपुर
आज दिन बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखनपुर के द्वारा प्रेस वार्ता रखा गया था जिसमें समस्त पत्रकारों को आमंत्रित कर किसानों के मुद्दों पर चर्चाएं की गई और किसानों के गुमराह कर रहे भाजपाइयों के खिलाफ उसे जवाब दिया गया।
कांग्रेस की इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से केंद्र सरकार के द्वारा धान खरीदी से लेकर वारदातों कमी पर तथा भाजपा के 15 वर्षों में धान खरीदी से लेकर अब तक धान खरीदी पर चर्चा किया गया।
चर्चा में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंह देव के द्वारा इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से केंद्र सरकार के ऊपर ठीकरा फोड़ते हुए कहा गया कि लगभग 3:50 लाख गठन बारदाना केंद्र सरकार के द्वारा दिया जाना था परंतु अभी तक केंद्र सरकार के द्वारा महज 1.45लाख बारदाना ही उपलब्ध करा पाई है जिससे ऊपर जिन केंद्रों में बारदाना की कमी साफ दिख रही है ।
वही कांग्रेश की भूपेश की सरकार आने से सन 2018 -2019, 80 लाख मैट्रिक टन धान खरीदी की गई थी वहीं इस वर्ष 2019- 2020 मैं 83 लाख मेट्रिक धान खरीदी की जाएगी जिसमें इस वर्ष 19 लाख 52 हजार किसानों का पंजीयन किया जा चुका है।
वही भाजपा के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा गया कि भाजपा किसान विरोधी मजदूर विरोधी तथा उसके चरित्र का समझना किसानों के लिए बेहद जरूरी है।
मुकेश सरकार के द्वारा 20 लाख किसानों का कर्ज माफी भी किया गया है।
भाजपा सरकार ने 2013 में 2100 समर्थन मूल्यपा धान खरीदी तथा 300 बोनस देने की बात कही थी परंतु वह अपने वादे से मुकर गई।
केंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए भी कहा कि 60 लाख मैट्रिक टन चावल लेने को सेंटर से कहा गया था परंतु आज दिनांक तक महज 24 लाख मैट्रिक टन चावल ही लेने की अनुमति मिली है वही किसानों के सम्मान के लिए सरकार के द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना में धान गन्ना मक्का में प्रति एकड़ 10,000 रराशि का भुगतान भी किया जा रहा है।
डॉ रमन सिंह के द्वारा पूर्व में किसानों के एक-एक धान खरीदने की बात कही गई थी तथा 5 हॉर्स पावर के पंप को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने की बात कही गई थी परंतु यह सब से भाजपा मुकर गई परंतु कांग्रेस की सरकार के द्वारा हर किसान को सम्मान देने के साथ-साथ आर्थिक सहायता दी जा रही है।
इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से कांग्रेसी ब्लॉक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव मंत्री प्रतिनिधि रणविजय सिंह देव नरेंद्र पांडे रमेश जयसवाल दिनेश तायल शैलेंद्र गुप्ता उपस्थित थे।
as

+ There are no comments
Add yours