प्रषासन के निचले अमले की नकारेपन के कारण किसानो में नाराजगी से मुख्यमंत्री नाखुष

Estimated read time 1 min read

मोदी सरकार के तीन काले कानून के खिलाफ कांग्रेस ने बोला हमला

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

बुद्धवार को जिला कां्रगेस ने मोदी सरकार द्वारा लाएं गए तीन कृषि विरोधी काले कानून के विरोध में प्रेस कांन्फेंस किया । जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व जिलाध्यक्ष नजीर अजहर ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ऐसा काला कानून लेकर आयी हैं। जिसमे हमारे देश के अन्नदाताओं की जमीन चुनिंदा उद्योगपति के पास गिरवी रखने का कानून हैं और आज हमारा किसान दिल्ली की सड़कों पर आंदोलन कर रहा हैं और यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक कि मोदी सरकार उस काले कानून को वापस नहीं ले लेती हैं।


उन्होंने कहा कि हमारी इंदिरा जी ने कृषि का राष्ट्रीयकरण किया था जिससे जमीन व पट्टे का अधिकार किसान को मिला था और अब केंद्र सरकार के इस काले कानून से देश की खेती निजी हाथों में आ जायेंगी। साथ ही 10 साल पहले मनमोहन सरकार में सोयाबीन तेल का दाम 70 रुपये किलो था और आज तेल का दाम 140 रुपये किलो हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेश के वरिष्ठ नेता प्रदीप गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार किसानों का धान समर्थन मूल्य में खरीद रही है 20 लाख से अधिक किसानों से अभी तक 54 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है ऐसे में किसान विरोधी भाजपा और भाजपा के नेता नरेंद्र मोदी के 3 किसान विरोधी काला कानून से जनता का ध्यान हटाने के लिए छत्तीसगढ़ में किसानों के धान खरीदी के नाम पर राजनीति कर रहे हैं ।

कां्रगेस के वरिष्ठ योगेष षुक्ला किसानों के शुभचिंतक होने का ढोंग कर रही है मोदी भाजपा के किसान विरोधी चरित्र से छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश भर के किसान जान चुके है धान खरीदी पर भाजपा के नेता लगातार झूठ का सहारा ले रहे है। किसानों के हित में ठोस काम करने वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा अभी से झूठा प्रचार करने लगे है किसानों के हित में ठोस काम करने वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा अभी से झूठा प्रचार करने लगी है । 2018 विधानसभा चुनाव हारने के बाद भाजपा नेताओं की सारी याददाश्त चली गई है क्या ।


वही पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों और धान का सम्मान किया है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों का ध्यान धान समर्थन मूल्य में खरीदा है पहले साल 80 लाख टन से अधिक और दूसरे साल 83 लाख टन से धान की खरीदी की है भाजपा की लगातार 15 साल की सरकार में तो 15 लाख से कम किसानों अवसर 50 लाख टन धान ही प्रतिवर्ष खरीदा गया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने पहले ताल 71 हजार लक्ष्य के अगेंस्ट 80 लाख मेट्रिक टन धान खरीदा वहीं पर इस साल 21 लाख 50 हजार से अधिक किसानों का पंजीयन हो चुका है । कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया है जिसकी सोच कभी भाजपा के पास नहीं थी । इस दौरान कई और गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने भाजपा को जमकर कोसा एवं भाजपा से अपील की कि वे प्रदेश के अपने समस्त विधायक सांसदों समेत प्रदेश अध्यक्ष केंद्र सरकार से धान खरीदी को लेकर सौतेले व्यवहार के संबंध में अपने केंद्र सरकार से बात क्यों नहीं करते सड़कों पर किसान हितेषी चिल्लाने भर से काम नहीं चलेगा
इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर के अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता योगेश शुक्ला जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप गुप्ता नगर पालिका बैकुन्ठपुर के अध्यक्ष अशोक जयसवाल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह एल्डरमैन प्रवीण भट्टाचार्य निलेश पांडे रियाजुद्दीन खान आदि उपस्थित रहे

प्रशासकीय अमले पर भी उठाया सवाल

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेसी नेता व जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि किसी भी किसान का धान का रकबा ना घटाया जाए और किसी का घटाया गया है तो वे तत्काल जिले के कलेक्टर को लिखित इसकी शिकायत करें । उसका रकबा जुड़ेगा एवं उसका संपूर्ण धान खरीदा जाएगी। वहीं पर उन्होंने अपने ही प्रदेश सरकार के प्रशासनिक अमले पर गंभीर सवाल उठाते हुए स्पष्ट कहा कि प्रशासन का निचला अमला बेहतर कार्य नहीं करने के कारण आज प्रदेश सरकार को विरोध का सामना करना पड़ रहा है यदि पटवारी और तहसीलदार सही रूप से कार्य करते तो आज किसानों के रकबा ना घटे होते।

धान का रकबा जुड़वाने हेतु सीधे जिला अध्यक्ष से करें संपर्क

कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर ने साफ कहा कि उन्हें पता है कि रेत व धान के कारण लोगों में कांग्रेस की सरकार को लेकर कुछ नाराजगी जरूर देखी गई है । उन्होंने ईमानदारी पूर्वक इस बात को स्वीकार किया और उन्होंने साफ कहा कि रेत सहित धान के हर मुद्दे को कांग्रेस संगठन सत्ता के सामने अपनी बात स्पष्ट तौर से रखेगा एवं जनता को होने वाली तकलीफो के समाधान के लिए रास्ते भी सुझायेगा। उन्होंने साफ कहा कि जिन जिन किसानों का धान खरीदी का रकबा घटाया गया है वे यदि प्रशासनिक अधिकारियों के पास नहीं जा सकते तो वे मुझसे आकर मिले कांग्रेस संगठन किसानों के रकबा जुड़वाने का काम करेगा ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours