परिवारिक कार्यक्रम छठी से वापस आते समय रास्ता रोककर युवकों के द्वारा पैसा मोबाइल जेवर लूट का मामला सामने आया

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमगला में बीते 3 जनवरी को प्रार्थी या प्रतिमा सिंह पति बजरंग सोनी उम्र 28 वर्ष निवासी अंबिकापुर मणिपुर पुलिस चौकी के सामने द्वारा अपने रिश्तेदार शिव शंकर मरकाम की पुत्री की छठी कार्यक्रम में ग्राम जमगाला गए हुए थे वापसी रात्रि लगभग 10:00 बजे आते समय गांव में ही पुलिया के पास चार युवकों भूषण वादी ,ठोक बादी ,विकाश बादी, कामेश्वर बादी के द्वारा विपरीत दिशा से आ रहे स्कूटी में दोनों पति पत्नी को रोककर मारपीट कर जबरन पर्स में रखे लगभग ₹14000 मोबाइल एंड्राइड जेवर इत्यादि सामानों को लूट कर वहां से भाग निकले।
इसके उपरांत प्रार्थी या प्रतिमा सिंह पति बजरंग सोनी उम्र 28 वर्ष निवासी अंबिकापुर पुलिस चौकी मणिपुर के द्वारा लखनपुर थाना में लिखित शिकायत की गई जिस पर लखनपुर प्रभारी श्री श्रीकांत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी भूषण वादी दूसरा ठोको वादी तीसरा विकास वादी चौथा कामेश्वर बादी निवासी सभी ग्राम जमगाला के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर धारा 294 323 354 394 के तहत अपराध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours