छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ एवं रोजगार सहायकों के द्वारा अनोखा अंदाज मे हवन पूजन कर सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना करते हुए तथा भीख मांग कर सरकार को भेजने जैसा अनोखा प्रदर्शन किया

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ दिनेश बारी . लखनपुर

छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ एवं रोजगार सहायकों के संयुक्त रूप से लगातार हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन जारी है इसी तारतम्य आज दिन शुक्रवार को लखनपुर के पंचायत सचिव संघ के द्वारा एवं रोजगार सहायकों के द्वारा जनपद पंचायत के सामने कार्यक्रम में अनोखे अंदाज में आज प्रदर्शन करते हुए सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए हवन पूजन किया गया तथा पंचायत सचिव रोजगार सहायकों के द्वारा सड़क में भीख मांगा गया जिससे शासन के द्वारा राशि नहीं होने पर सहायता भीख मांग कर देने की भी अनोखा प्रदर्शन किया गया पंचायत सचिव संघ एवं रोजगार सहायकों के द्वारा आज इस अनोखा कार्यक्रम में पंचायत सचिव संघ के जिला के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष जयपाल साहू शिवनारायण सिंह राजेंद्र टोप्पो सत्यनारायण अंकित राजेश प्रजापति अजीत राम रोजगार सहायक में दीपक चौहान विष्णु सिंह सहित तमाम काफी संख्या उपस्थित है

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours