तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
बैकुन्ठपुर सचिव संघ ने हड़ताल स्थल पर बैकुन्ठपुर जनपद की अध्यक्षा सौभाग्यवती सिंह सर्मथन देने पहुॅची। सचिवों का कहना है कि भगवान कांग्रेस सरकार को सदबुद्धि दे। ताकि लोगों की समस्या को निराकरण हो सके।
धरना स्थल पर भाजपा नेता व बैकुन्ठपुर जनपद की अध्यक्ष सौभाग्यवती सिंह खुसरो ने भी पंचायत सचिव संघ को सनर्थन देने पहुंचे थी। उन्होने सचिवों के हड़ताल पर समर्थन देते हुए कहा कि सचिवों के हड़ताल से पंचायत के विकास का पहिया थम गया है, मासूम जनता दरदर की ठोकरें खाने मजबूर है, सरकार को मासूम जनता की पीड़ा समझते हुए सचिवों के मांग को पूरा करना चाहिए।
जबकि दो दिन पूर्व भाजपा के जिले के सबसे कददावर नेता व पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाडे भी जनपद मुख्यालय पहुंच हड़ताल कर रहे सचिवों से रूबरू होकर समर्थन दे चुके हैं। उन्होने कहा कि जब कां्रगेस की घोषणा पत्र में सचिवो को रेगुलर करने की बात कही गई थी फिर अब क्यो तकलिफ हो रही है। कांग्रेस सचिवों के साथ वादाखिलाफी कर रही है, घोषणा पत्र के वायदों की धज्जियां उड़ा रही है और सचिवों की जायज मांग पूरी नही कर रही है।
बता दें कि सचिव और रोजगार सहायक संघ को लगातार समर्थन मिल रहा है छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के प्रदेश संगठन के आह्वान पर जनपद पंचायत बैकुन्ठपुर के सचिव अपने एक सूत्रीय मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, बता दें कि सचिवों के हड़ताल का एक पखवाडा पूर्ण हो चुका है। लेकिन शासन प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नही आने से सचिव वर्ग में आक्रोश व्याप्त है।
आक्रोशित सचिव संघ ने सरकार पर जमकर हमला बोला और नारा बुलंद करते हुए कहा कि जो सरकार मांग पूरी कर न सके वह सरकार निक्कमी है। सचिवों के हड़ताल और सरकार के फैसले की चक्की में मासूम जनता की जमकर पिसाई हो रही है।
गौरतलब हो कि सचिवों का उक्त हड़ताल पर रहने से ग्राम पंचायत के जन्म, मृत्यु, जाति प्रणाम पत्र, गोधन योजना, गोबर खरीदी, मनरेगा योजना, निर्माण कार्य जैसे कई कार्य ठप पड़ गये हंै, जिससे ग्रामीणों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रोजगार सहायक भी हड़ताल पर
सरकार की कथित वादा खिलाफी से नाराज रोजगार सहायकों ने भी 30 दिसंबर से काम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। रोजगार सहायक संघ का कहना है कि पंचायत सचिव पहले से ही अनिश्चितकालीन आंदोलन पर हैं। अब रोजगार सहायकों के हड़ताल से ग्राम पंचायतों में ताला बंदी कि स्थिति निर्मित हो सकती है।
रोजगार सहायकों की यह मांगें
……वेतनमान निर्धारण नियमितीकरण।
…….पंचायत सचिव पद पर शतप्रतिशत सीधी भर्ती।
……रोजगार सहायकों को सहायक सचिव घोषित करने।
……नगरीय निकाय में सम्मिलित ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायकों को उसी निकाय में समायोजन।
as

+ There are no comments
Add yours