तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
सद्भाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ का अगला पड़ाव रहा सरगुजा संभाग के कोरिया जिले में !कोरिया रियासत से जिले में तब्दील हुए इस शहर में पत्रकारों को एकजुट करने और उन्हें संगठित कर सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने का एक बेहतर प्रयास सद्भाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ द्वारा किया जा रहा है ! इसी कड़ी में कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में बुधवार को नवनिर्वाचित जिला इकाई का गठन किया गया ! इस अवसर पर कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़, बैकुंठपुर ,खड़गंवा, चिरमिरी सोनहत, जनकपुर समेत जिले के सभी विकासखंड से आए पत्रकार साथी उपस्थित रहे! सभी पत्रकार साथियों ने सर्वप्रथम प्रदेश पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत और सम्मान किया। इसके पश्चात सभी के बीच आपसी सहमति और सर्वसम्मति से कोरिया जिला इकाई का अध्यक्ष अशोक सिंह को चुना गया ।

वहीं जिला महासचिव के पद पर दिलीप पांडे की ताजपोशी की गई ! इस मौके पर संगठन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों की सभी मांगों को तभी पूरा करेगी जब हम सब पत्रकार आपस में एकजुट होकर किसी भी मांग के लिए संघर्ष करेंगे ! वही संगठन के संस्थापक एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देव दत्त तिवारी ने कहा कि नए संगठन में सभी जिले की जिम्मेदारी एक नए स्वरूप में प्रदेश पदाधिकारियों को दी जाएगी जिनके नेतृत्व में जिला और ब्लाक इकाई द्वारा संगठन का विस्तार एवं अन्य सांगठनिक कार्य किए जाएंगे !

बैकुंठपुर जिला मुख्यालय के विश्राम गृह में इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देव दत्त तिवारी, प्रदेश सचिव टी.के गोस्वामी, बिलासपुर संभाग अध्यक्ष विनय मिश्रा, संभाग उपाध्यक्ष उमाकांत मिश्रा उपस्थित रहे ! वही इस मौके पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष देव दत्त तिवारी के द्वारा डीसी बघेल को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सरगुजा संभाग का प्रभारी नियुक्त करने की घोषणा सर्वसम्मति से की गई! इस अवसर पर वरिष्ठ जिले के सबसे पत्रकार दिनेष चन्द्र बडेरिया, यशवंत राजवाड़े, अजय ठाकुर, ष्षैलेष खाखा के अलावा महिला पत्रकार मंजू खाखा, नूरजहा खातून, पद्मिनी मरावी, राम सुंदर कुशवाहा, राकेश सिंह, राकेश कुमार बंसल, सुभाष कुमार, साहिल अंसारी, विजय साहू, वकील अंसारी, रामावतार साहू, मोहम्मद अजीमुद्दीन लक्ष्मी प्रसाद, अनिल नायक, रंजीत सिंह समेत अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे! वही सरगुजा संभाग प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डीसी बघेल ने बताया कि जल्द ही कोरिया जिले के सभी विकासखंड में संगठन का विस्तार किया जाएगा!
as

+ There are no comments
Add yours