नगर पालिक निगम चिरमिरी में इन दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगरीय प्रशासन मुस्तैद

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @ अयुब अंसारी . चिरमिरी

नगर पालिक निगम चिरमिरी में इन दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगरीय प्रशासन मुस्तैद नजर आ रहे हैं तो वही रूटीन साफ सफाई के कार्य को और तेज कर दिया गया है।

जिसमें चिरमिरी क्षेत्र में नगर पालिक निगम चिरमिरी के प्लेसमेंट सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ सफाई वाली दीदियां सुबह-सुबह डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने से पहले जगह-जगह घूमकर प्लास्टिक का थैला समेत अन्य कचरे जो इधर उधर पड़े हुए हैं उन्हीं को उठाया जा रहा है।

चिरमिरी पोड़ी क्षेत्र के स्वच्छता पर्यवेक्षक अशोक तिवारी के द्वारा सतत मॉनिटरिंग सुबह से ही की जाती है जिसमें साप्ताहिक मार्केट
समेत चौक चौराहे और मोहल्लों से अतिरिक्त कचरो का निपटारा किया जा रहा है जिससे कि स्वच्छता सर्वेक्षण में चिरमिरी अव्वल आ सके ।
ज्ञात हो कि नगर पालिक निगम के आयुक्त सुमन राज और महापौर चिरमिरी कंचन जायसवाल के निर्देशानुसार स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए चिरमिरी पोड़ी क्षेत्र के नाला के साथ नालियों की भी सफाई लगभग पुरी हो चुकी है।

एस ई सी एल प्रबंधन की उदासीनता–जहां एक तरफ नगर पालिक निगम चिरमिरी स्वच्छ भारत अभियान के लिए द्वारा केंद्र सरकार की बहुप्रतीक्षित स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगाने पर तुले हुए हैं।

एसईसीएल प्रबंधन की लापरवाही के कारण चिरमिरी पोड़ी क्षेत्र में पुराना माइनस कालोनियों में गार्वेज नालिया बजबजा रही है और डिसेन्ट हाउसिंग की कचराजगह जगह कालोनियों में फैला हुआ है जिसमें 96क्वाटर और ओल्ड माइनस कालोनी मुख्य है स्वच्छता अभियान में एसईसीएल चिरमिरी प्रबंधन की उदासीनता और लापरवाही जंग जाहिर है और यदि इन‌ कालोनियों के‌ आम आदमी एस ई सी एल प्रबंधन से करता है तो कम्पनी के अधिकारियों द्वारा सफाई को लेकर गोल मोल जवाब दिया जाता है ।

जानकारी के अनुसार चिरमिरी क्षेत्र में साफ-सफाई के लिए प्रत्येक वर्ष करोड़ों रुपए का टेण्डर किया जाता है लेकिन साफ सफाई की जगह केवल एस ई सी एल प्रबंधन के अधिकारियों और ठेकेदारों के साठ गांठ के कारण जहां एक तरफ इन श्रमिक कालोनियां ‌के‌ लोग नरकीय जीवन जीने को मजबुर है जिससे
कई बिमारियों को दावत दे रहे हैंसाथ ही स्वच्छता अभियान का बेड़ा गर्क कर रहे हैं।
और नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए एक बड़ा भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
सुमन राज आयुक्त नगर निगम चिरमिरी”एसईसीएल कॉलोनी में जो कचरा फैला हुआ है जिसमें जहां एक तरफ लोगों को परेशानी होती है तो वहीं दूसरी तरफ स्वच्छता अभियान भी प्रभावित होता है अधिकारियों से बैठक करके उचित समाधान निकाला जाएगा।”

कंचन जायसवाल महापौर नगर निगम चिरमिरी”एसईसीएल के अधिकारियों को बार-बार नोटिस दिया गया है ना तो उनके द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई की जा रही है और ना ही कार्य किया जाता है हमारी कोशिश लगातार यही है कि एसईसीएल से सामंजस्य बैठाकर जल्दी कार्य कराया जाए लेकिन एस सी सी एल प्रबंधन के द्वारा कार्य नहीं किया जाता है या तो ऐसी से प्रबंधन अपने कालोनियों में साफ सफाई करें या फिर नगर निगम को हैंड ओवर करें”

उमेश तिवारी स्वच्छता प्रभारी नगर निगम चिरमिरी”एस ई सी एल प्रबंधन को नोटिस दिया गया था जिसमें एसईसीएल के अधिकारियों और हमारे नगर निगम की टीम द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है।”

पी.गोलाई एसओ सिविल एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र”श्रमिक कालोनियों में जल्द ही मेरे द्वारा निरीक्षण किया जाएगा

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours