तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
कोरिया जिले के 3 स्थानो पर सहित पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की। शनिवार सुबह 10.30 बजे पीएम मोदी के भाषण के बाद फ्रंट लाइन कोरोना वारियर्स को वैक्सीन लगाकर कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम का श्रीगणेश किया गया। कोरिया में कोरोना वैक्सीन लगना आरम्भ कोरिया जिले के चिरमिरी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोमनहिल में मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने इंचार्ज डॉ. जयंत यादव को जिला स्वास्थ्य सलाहकार डाॅ प्रिंस जायसवाल के मौजूदगी में कोवीसील्ड वैक्सीन लगाकर शुरुआत किया । गौरतलब हो कि मनेंद्रगढ़ विधायक ख्याति प्राप्त नेत्ररोग विशेषज्ञ भी हैं। वही पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थानीय विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव व जिला कलेक्टर सत्यनारायण राठौर की उपस्थिति में आरएचओ दिनेश साहू को कोरोना वैक्सीन लगाया गया। टीकाकरण केंद्र में मौजूद अधिकारियों ने उन्हें रियल हीरो का सर्टिफिकेट प्रदान किया। पहला टीका लगाने वालों को तीस मिनट के ऑब्र्जवेशन में रखा गया है। इसी तरह जिले के मनेन्द्रगढ में भी टीकाकरण की शुरूआत की गई।

शनिवार सुबह कोरिया जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के चेहेरे पर गजब का उत्साह देखने मिला। शुक्रवार देर शाम तक भंडार कक्ष बैकुन्ठपुर से निकालकर वैक्सीन को तीनोें सेंटरों के लिए रवाना किया गया। सेंटरों में उसे सुरक्षित आईस लाइंड रेफ्रीजरेटर में रख दिया गया है। हर सेंटर को 100-100 वैक्सीन का डोज दिया गया था।
बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित हैं, उनको 14 दिनों बाद यह वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीन लगाने अगर संक्रमित आते हैं तो दूसरे को संक्रमित करेंगे, इस वजह से उन्हें बाद में वैक्सीन लगाने की बात कही जा रही है। वैक्सीन लगावाना लाभार्थियों के लिए स्वैच्छिक है। उन पर कोई दबाव नहीं है, लेकिन कोरोना से बचाव के लिए यह खुराक लेना आवश्यक है।

तीन केंद्रों से हुई जिले में टीकाकरण की शुरुआत
कोरिया जिले में टीकाकरण का अभियान जिन 3 केंद्रों से शुरू किया गया है उसमें सीएचसी केन्द्र पटना, सीएचसी केन्द्र मनेन्द्रगढ और ष्षहरी स्वास्थ्य केन्द्र चिरमिरी के डोमनहिल शामिल हैं। यहां एक दिन पहले ही तैयारी पूरी कर ली गई थी। एक-दूसरे से दूरी में खड़े होने के लिए जमीन पर गोला समेत प्रवेश से लेकर निकासी तक में सब कुछ दर्शाया गया है। जिससे आने वालों को पहले से ही मालूम हो जाए कि कहां से उसे प्रवेश करना है और कहां दस्तावेज जांच करवाने के बाद वैक्सीन लगवाना है। वहां से किस कक्ष में 30 मिनट तक ऑब्जर्वेशन में रहना है। समय पूरा होने के बाद उसे किस राह से बाहर जाना है। यह भी तय कर दिया गया है।

विधायक ने लगाया पहला टिका
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोमन हिल में कोविड-19 वैक्सीनेशन का का पहला चरण का टीका डॉक्टर जयंत यादव वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी चिरमिरी को पहला टीका लगाया गया। इस अवसर पर मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ विनय कुमार जयसवाल और और चिरमिरी महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल और जिला से जिला सलाहकार डाॅ प्रिंस जायसवाल और अनुविभागीय अधिकारी खडगवा पी वी खेज और साथ में खंड चिकित्सा अधिकारी, चिरमिरी क्षेत्र के तहसीलदार एवं शहरी कार्यक्रम प्रबंधक एवं विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक विकास खंड के समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे ।
मनेन्द्रगढ में अतिथियो की उपस्थिति में लगा टिका
सीएचसी केन्द्र मनेन्द्रगढ में श्रीमती पुष्पा मिंज, प्रशांत महंती, पुलिसकर्मी , भास्कर निराला, बीडीएम, डॉ अतीक सोनी, आयुष चिकित्सा अधिकारी, मो सिद्दीकी, आरएचओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में पदस्थ बी ई ई सोमेन्द्र मंडल एवं एक्स-रे तकनीशियन जय कृष्ण जायसवाल को कोविशिल्ड का पहला टीका लगाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका मनेंद्रगढ़ अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ एस एस सिंह, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ एस के तिवारी, डॉ विकास पोद्दार, डॉ कौर, जिला लेखा प्रबंधक सुधांशु श्रीवास्तव, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक सुलेमान खान, डॉ अतीक सोनी एवं स्वास्थ्य अमला और जनप्रतिनिधि मौके पर रहे उपस्थित। आज 100 लोगो को लगाई जा रही है कोविशिल्ड वैक्सिन।
एवं पटना के सीएचसी केन्द्र में दीपक पांडे, जगदीश चंचल, सविता साहू, यसोदा कुशवाहा व राजेंद्र प्रसाद सोलंकी
बिना पंजीकरण के कोरोना वैक्सीन नहीं
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ .एस.एस. सिंह ने बताया कि कोई व्यक्ति बिना पंजीकरण के कोरोना वैक्सीन नहीं प्राप्त कर सकता है । कोरोना वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण के बाद ही सत्र स्थल और समय की जानकारी दी जायेगी । कोविड वैक्सीनेशन सप्ताह में 4 दिन ही होगा. जनवरी में इसके लिए 18, 20, 21, 23, 25, 27, 28, और 30 जनवरी को सत्र होंगे.
तीन समूहों में बांटा गया है टीकाकरण अभियान
डीपीएम रंजना पैकरा ने बताया “शनिवार को शुरू हुये कोविड 19 टीकाकरण अभियान में उच्च जोखिम वाले समूहों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण के लिए चिन्हित किया गया है। इन्हें तीन समूहों में बांटा गया है- पहले समूह में हेल्थकेयर वर्कर, दूसरे समूह में फ्रंटलाइन वर्कर, तीसरे समूह में 50 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति तथा जो पहले से ही किसी रोग से ग्रसित है। कोविड 19 टीकाकरण अभियान के दिन जिले के तीनो सेशन साइटो में शाम 5 बजे तक लगभग 169 लोगो को टीका लगाया जा चुका है।
जिन्हें टीके लगने हैं, उनके लिए अहम हैं यह 5 बातें
० मोबाइल पर आए एसएमएस को ध्यान से पढ़ें। इसमें लिखे निर्देशों के मुताबिक आपको इस एसएमएस को टीकाकरण केंद्र में दिखाना होगा, इसलिए डिलीट न करें।
० एसएमएस में टीकाकरण का समय दिया होगा। निर्धारित समय पर ही पहुंचे।
० अपने साथ पहचान पत्र रखें। जिसमें आपका नामए पता दर्ज उल्लेखित हो।
० टीकाकरण केंद्र में अपने साथ किसी अन्य व्यक्ति, दोस्त या परिजनों को न लाएं। अगर लाएं तो परिसर के बाहर ही रहने को कहें ताकि भीड़ न लगे। व्यवस्था में व्यवधान न हो।
० टीकाकरण में एक घंटे का वक्त लगेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की शारीरिक-मानसिक परेशानी होती है तत्काल केंद्र प्रभारी को सूचित करें।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने टेग कर दिया बधाई

as

+ There are no comments
Add yours