तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क
कोरोना वायरस के खिलाफ भारत में शनिवार से दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। टीकाकरण के पहले चरण में एक करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों और दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में 50 साल से ज्यादा उम्र के लोग शामिल होंगे। पहले चरण के टीकाकरण का पूरा खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी। देशभर में कुल 3006 केंद्रों के जरिए पहले दिन तीन लाख लोगों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं। टीकाकरण कब और कितने बजे शुरू होगा, टीकाकरण के लिए कौन सा पहचान पत्र दिखाना होगा, क्या टीका लगवाना सभी के लिए जरूरी है।
ये हो सकते हैं कोरोना वैकसीन के संभावित साइड इफेक्ट
हल्का बुखार और दर्द कोरोना वैक्सीन का आम साइड इफेक्ट है, जो टीका लगने के बाद कुछ लोगों में दिखाई दे सकता है।
टीकाकरण के पंजीकरण के लिए दस्तावेज
वैक्सीन लगाने के लिए लोंगों को मतदान की तरह अपना कोई भी पहचान पत्र दिखाना होगा। इन पहचान पत्रों में आधारकार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट के साथ-साथ मनरेगा का जॉबकार्ड और बैंक या पोस्ट आफिस का फोटो लगा पासबुक तक शामिल हैं।
कुछ महत्वपूर्ण तथ्य………
…….कोरोना टीकाकरण स्वैच्छिक है।
…….कोरोना वैक्सीन लोगों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।
…….कोरोना संक्रमण से ठीक हुए व्यक्ति को भी टीका लगवाने की जरूरत है।
…….कोरोना से संक्रमित या संदिगध लोगों को टीकाकरण केंद्र पर जाने से बचना चाहिए। इससे दूसरों में वायरस फैलने का खतरा बढ़ सकता है।
……..ऑनलाइन पंजीकरण के बाद लाभार्थियों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर तारीख, टीकाकरण के समय और स्थान को लेकर एसएमएस प्राप्त होगा।

+ There are no comments
Add yours